फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः शादी से इंकार करने पर प्रेमी के घर की चौखट पर प्रेमिका ने जहर खा कर दी जान

Sat, 27 Oct 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sat, 27 Oct 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide at  boyfriend  home after fail in marriage

मोहब्बत में नाकाम 11वीं की छात्रा की सनसनीखेज तरीके से खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। दो वर्ष तक प्रेम संबंध के बाद शादी न हो पाने से नाराज छात्रा ने प्रेमी के घर की चौखट पर जहर खाकर जान दे दी। प्रेमी- प्रेमिका आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। दोनों चार दिन से एक साथ थे। घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

        


 
Girl commits suicide at  boyfriend  home after fail in marriage
प्रेमी जोड़े ने निगला जहर

शादी से इंकार करने पर सोनभद्र निवासी एक किशोरी ने गुरुवार रात मिर्जापुर के धुरकर गांव निवासी अपने प्रेमी के घर पहुंचकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। अचेत होने पर उसे इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधीक्षक की सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
Girl commits suicide at  boyfriend  home after fail in marriage

परिजनों का आरोप है कि चार दिन से युवक व युवती एक साथ थे। लड़के के घर वाले शादी नहीं करना चाहते थे। इस लिए उनकी बेटी को मार दिया।  धुरकर गांव निवासी एक युवक एक विद्यालय में इंटर का छात्र है। उधर, सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ग्यारहवीं में पढ़ती थी। दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। किशोरी के घर वालों ने यह रिश्ता मंजूर नहीं किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl commits suicide at  boyfriend  home after fail in marriage
वादे के अनुसार किशोरी चार दिन पूर्व प्रेमी के घर आकर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। शादी की जानकारी होने पर युवक के परिजन किशोरी को अपनाने से इंकार करने लगे। किशोरी अपने घर वापस नहीं जाना चाहती थी। चर्चा है कि उसने गुरुवार देर रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर किशोर के घर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 
विज्ञापन
Girl commits suicide at  boyfriend  home after fail in marriage
police arrest
पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर मड़िहान विजय शंकर सिंह पटेल का कहना है कि मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि जहर खाने से किशोरी की मौत हुई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed