{"_id":"5b6c6eb74f1c1bab7d8b7480","slug":"ghaghra-river-water-level-cross-danger-level-in-azamgarh-ballia-and-mau","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" आजमगढ़-बलिया के बाद मऊ में भी घाघरा लाल निशान के पार, तटवर्ती इलाकों में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़-बलिया के बाद मऊ में भी घाघरा लाल निशान के पार, तटवर्ती इलाकों में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ और बलिया के बाद गुरुवार को घाघरा मऊ में भी खतरे के निशान को पार कर गई। नदी के जलस्तर में वृद्धि और कटान का क्रम जारी रहने से तटवर्ती इलाकों के लोग सहमे हुए हैं। बाढ़ का पानी रिहायशी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा है। कई गांव पानी से घिर गए हैं। सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। फसल पानी में डूब जाने के चलते फसलों के बर्बाद होने की संभावना बढ़ गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 15 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार को जलस्तर 69.85 मीटर था जो गुरुवार को 70 मीटर पर पहुंच गया। इससे तटीय इलाकों की सैकड़ों हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई। नौली गांव में एक किसान की दो बिस्वा जमीन नदी में कट गई। आजमगढ़ के सगड़ी तहसील में बीते चौबीस घंटे में नदी के जलस्तर में डिघिया नाले पर 22 तो बदरहुंआ में 20 सेमी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
डिघिया नाले पर गुरुवार को जलस्तर लाल निशान से 86 सेमी ऊपर 71.26 था तो वहीं बदरहुंआ गेज पर 38 सेमी ऊपर 72.06 मी. था। बलिया में पिछले कई दिनों से लाल निशान के ऊपर बह रही घाघरा का जलस्तर बेल्थरारोड गेज पर 64.23 मीटर पर स्थिर हो गया, जबकि चांदपुर गेज पर नदी गुरुवार को सुबह 58.13 मी. पर बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
water level
- फोटो : अमर उजाला
जयप्रकाशनगर क्षेत्र के चांददीयर पंचायत के टोला फतेह राय गांव के किसान करीब एक माह से कटान का दंश झेलते चले आ रहे हैं। अब बची भूमि पर परवल व कांदा की पौधों को भी बाढ़ ने घेर लिया है। पौधों में लगे फलियों केे तोड़ने के लिए किसानों को अब तक तहसील प्रशासन द्वारा नाव मुहैया नहीं कराई गई है।
विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के चांददीयर पंचायत के टोला फतेह राय गांव के किसानों के कृषि योग्य भूमि व परवल और कांदा के फसलों को घाघरा महीनों से अपना निवाला बनाती चली आ रही है।
विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के चांददीयर पंचायत के टोला फतेह राय गांव के किसानों के कृषि योग्य भूमि व परवल और कांदा के फसलों को घाघरा महीनों से अपना निवाला बनाती चली आ रही है।
विज्ञापन
water level
- फोटो : अमर उजाला
सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव जारी रही। बीते चौबीस घंटे पर डिघिया नाले पर 22 तो बदरहुआ नाले पर 20 सेमी जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बैराजों से पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। अब तो स्थिति धीरे-धीरे भयावह होती जा रही है, लेकिन प्रशासनिक कवायद अब तक सिर्फ निरीक्षण तक ही सीमित है। घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्घि के चलते तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ में घिर गए हैं। दर्जन भर गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भरने से लोगों के समक्ष आवागमन की भी समस्या खड़ी हो गई है।