फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ः पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष

Wed, 14 Mar 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 14 Mar 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
Gangaster injured in police encounter in azamgarh
azamgarh encounter - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश के गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को मुठभेड़ में गोली भी लगी। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश लुटेरों का सरगना है। बीते दिनों अतरौलिया के यूबीआई बैंक में हुई 15.50 लाख रुपये चोरी का मास्टरमाइंड यही था। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
Trending Videos
Gangaster injured in police encounter in azamgarh
azamgarh encounter - फोटो : अमर उजाला
यूबीआई अतरौलिया ब्रांच से शराब व्यवसाई के मुनीम से 15.50 लाख रुपये चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर गैंग के सरगना को पकड़ने के लिए बुधवार की भोर में तरवां थाने के नवरसिया गांव के पास घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में बदमाश दीपक मिश्रा और एसओ तरवां कृष्णमोहन सिंह घायल हो गए।  बदमाशों के पास से चोरी गए रुपयों में से 8.93 लाख रुपये, चार तमंचे, पांच कारतूस, तीन बाइक और एक नई स्कूटी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक स्कूटी चुराई गई रकम से ही खरीदी गई है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं।
 
Gangaster injured in police encounter in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी अजय कुमार साहनी ने  घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह लोग पूर्वांचल के जिलों में घूमकर बैंक छिनैती, लूट, चोरी आदि घटनाओं को अंजाम देते हैं। एसपी के मुताबिक घायल बदमाश दीपक मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा है। वह शहर कोतवाली अंबेडकर नगर के मुरादपुर गांव का निवासी है। गिरफ्तार बदमाशों में रणविजय यादव अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाने के दशरथपुर इटहिया, गोपाल सिंह इसी थाने के चोरमरा कमालपुर गांव, राकेश वर्मा शहर कोतवाली अंबेडकर नगर केअलावल गांव का निवासी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Gangaster injured in police encounter in azamgarh
bike - फोटो : अमर उजाला
नौ मार्च को अतरौलिया बाजार के शराब व्यवसाई हवलदार यादव का मुनीम यूबीआई अतरौलिया में जमा करने गया था। इस दौरान वहां कैशियर के केबिन से 15.50 लाख रुपये का बैग चोरी हो गया था। सीसीटीवी फुटेज के जरिए दो बदमाशों की पहचान होने के बाद  गई। मंगलवार की देर रात मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पेड़ुका बाबा मंदिर के पास से रणविजय, गोपाल और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी ने बताया कि दीपक मिश्रा गैंग लीडर है। जो किसी लूट को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए गाजीपुर गया हुआ है।
 
विज्ञापन
Gangaster injured in police encounter in azamgarh
up police - फोटो : अमर उजाला
इनकी निशानदेही पर पुलिस तरवां थाने के नवरसिया गांव के पास घेराबंदी की। करीब सुबह छह बजे दीपक बाइक से आते हुए दिखा तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। दीपक ने पुलिस पर फायर कर दिया जिससे एसओ तरवां कृष्णमोहन सिंह घायल हो गए। हालांकि  बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली फंसने की वजह से वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख पुलिस ने वाराणसी रेफर कर दिया।  शराब कारोबारी हवलदार यादव ने पुलिस टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया। जबकि डीजीपी की तरफ से टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed