{"_id":"5aa7e8984f1c1ba4238b4fc1","slug":"german-president-will-visit-kashi-after-french-president","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के बाद अब काशी आएंगे जर्मनी के राष्ट्रपति, देखेंगे गंगा आरती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के बाद अब काशी आएंगे जर्मनी के राष्ट्रपति, देखेंगे गंगा आरती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
german president
- फोटो : twitter
धर्म एवं संस्कृति की नगरी काशी के लिए मार्च माह बड़ा खास साबित होने जा रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को काशी को नजदीक से देखा तो वहीं अब जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर के भी आने की सूचना है। उनके आगमन के मद्देनजर वाराणसी प्रशासन स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
Trending Videos
मैक्रों
- फोटो : twitter
इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हो रहा है कि दो देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक ही माह में काशी के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को काशी से रुबरु कराया है। इन दोनों यात्राओं ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा।
german president
- फोटो : twitter
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर के 22 मार्च के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पीएमओ की ओर से गंगा आरती सहित कुछ अन्य ब्यौरे मांगे गए थे, जिन्हें जिला प्रशासन ने उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
german president
- फोटो : twitter
बताया जा रहा है कि व्यस्त कार्यक्रम होने की वजह से पीएम 22 मार्च को जर्मनी के राष्ट्रपति के साथ नहीं आ पाएंगे। राज्यपाल और किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत के लिए बाबतपुर आ सकते हैं।
विज्ञापन
german president
- फोटो : twitter
स्टाइनमायर के साथ जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अभी कोई अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि जर्मनी के राष्ट्रपति 22 मार्च की सुबह यहां आएंगे और यहीं रात्रि प्रवास भी कर सकते हैं। वह अगले दिन वाराणसी से दिल्ली जाएंगे।