{"_id":"5aa8c12b4f1c1bbb758b559a","slug":"gangaster-injured-in-police-encounter-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
azamgarh encounter
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश के गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को मुठभेड़ में गोली भी लगी। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश लुटेरों का सरगना है। बीते दिनों अतरौलिया के यूबीआई बैंक में हुई 15.50 लाख रुपये चोरी का मास्टरमाइंड यही था। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
azamgarh encounter
- फोटो : अमर उजाला
यूबीआई अतरौलिया ब्रांच से शराब व्यवसाई के मुनीम से 15.50 लाख रुपये चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर गैंग के सरगना को पकड़ने के लिए बुधवार की भोर में तरवां थाने के नवरसिया गांव के पास घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में बदमाश दीपक मिश्रा और एसओ तरवां कृष्णमोहन सिंह घायल हो गए। बदमाशों के पास से चोरी गए रुपयों में से 8.93 लाख रुपये, चार तमंचे, पांच कारतूस, तीन बाइक और एक नई स्कूटी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक स्कूटी चुराई गई रकम से ही खरीदी गई है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी अजय कुमार साहनी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह लोग पूर्वांचल के जिलों में घूमकर बैंक छिनैती, लूट, चोरी आदि घटनाओं को अंजाम देते हैं। एसपी के मुताबिक घायल बदमाश दीपक मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा है। वह शहर कोतवाली अंबेडकर नगर के मुरादपुर गांव का निवासी है। गिरफ्तार बदमाशों में रणविजय यादव अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाने के दशरथपुर इटहिया, गोपाल सिंह इसी थाने के चोरमरा कमालपुर गांव, राकेश वर्मा शहर कोतवाली अंबेडकर नगर केअलावल गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bike
- फोटो : अमर उजाला
नौ मार्च को अतरौलिया बाजार के शराब व्यवसाई हवलदार यादव का मुनीम यूबीआई अतरौलिया में जमा करने गया था। इस दौरान वहां कैशियर के केबिन से 15.50 लाख रुपये का बैग चोरी हो गया था। सीसीटीवी फुटेज के जरिए दो बदमाशों की पहचान होने के बाद गई। मंगलवार की देर रात मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पेड़ुका बाबा मंदिर के पास से रणविजय, गोपाल और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी ने बताया कि दीपक मिश्रा गैंग लीडर है। जो किसी लूट को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए गाजीपुर गया हुआ है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
इनकी निशानदेही पर पुलिस तरवां थाने के नवरसिया गांव के पास घेराबंदी की। करीब सुबह छह बजे दीपक बाइक से आते हुए दिखा तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। दीपक ने पुलिस पर फायर कर दिया जिससे एसओ तरवां कृष्णमोहन सिंह घायल हो गए। हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली फंसने की वजह से वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख पुलिस ने वाराणसी रेफर कर दिया। शराब कारोबारी हवलदार यादव ने पुलिस टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया। जबकि डीजीपी की तरफ से टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है।