फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि पर बनारस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, मुस्लिम समुदाय ने शिव भक्तों पर बरसाए फूल 

Thu, 11 Mar 2021 01:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Mar 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Ganga Jamuni tehzeeb glimpse in Banaras on Mahashivaratri Muslim community showered flowers on Shiva bhakts 
मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल। - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी काशी में महाशिवरात्रि के पर्व पर आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला है। जिसमें गंगा-जमुनी तहजीब की झलक नजर आ रही है। महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु या जो लाइन में खड़े भक्तों पर मुस्लिम समुदाय ने पुष्पवर्षा की। काशी अपनी अलमस्ती और फक्कड़पन के लिए मशहूर है और आज एक बार फिर महाशिवरात्रि पर सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठा नजारा देखने को मिला। देखे अगली स्लाइड्स...।

Ganga Jamuni tehzeeb glimpse in Banaras on Mahashivaratri Muslim community showered flowers on Shiva bhakts 
महाशिवरात्रि बनारस - फोटो : महाशिवरात्रि बनारस

वाराणसी में महाशिवरात्रि का पर्व धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। बाबा के दर्शन करने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की। इस दौरान पुष्प वर्षा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यह संदेश दिया कि देश में हर धर्म के लिए हर त्यौहार समान महत्व रखता है।

Ganga Jamuni tehzeeb glimpse in Banaras on Mahashivaratri Muslim community showered flowers on Shiva bhakts 

शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गोदौलिया से लेकर से काशी विश्वनाथ मंदिर तक कतार बंद होकर खड़े लोगों पर फूलों की बारिश करते हुए ओम नमः शिवाय नारे का जयघोष लगाया। बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम महिला और पुरुषों ने शिव भक्तों पर फूलों की बारिश करते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि देश में ईद, दिवाली, होली और महाशिवरात्रि जैसे महापर्व साथ मिलकर मनाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Jamuni tehzeeb glimpse in Banaras on Mahashivaratri Muslim community showered flowers on Shiva bhakts 

सर्व धर्म समभाव का संदेश
फूल बरसाने वाले स्थानीय मोहम्मद आसिफ ने बताया कि हर कोई भारतीय होने के नाते हर धर्म हर जाति की इज्जत करता है। उसे सम्मान देता है। यही वजह है कि आज महाशिवरात्रि के मौके पर काशी से अनोखी तस्वीर सामने आई है। तस्वीरें लोगों को यह बताने के लिए काफी हैं कि भारत में सब धर्म एकजुट है और हर त्यौहार सभी साथ में मनाते हैं।

विज्ञापन
Ganga Jamuni tehzeeb glimpse in Banaras on Mahashivaratri Muslim community showered flowers on Shiva bhakts 
महाशिवरात्रि बनारस - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या से ही काशी बम-बम नजर आ रही है। भगवान शिव के भक्त वाराणसी में लंबी कतार लगाए हुए हैं। धीरे-धीरे काशी विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं। शिव शंभू के दर्शन के लिए बुधवार रात से ही कतार लगना शुरू हो गई थी। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वहीं, मणिकर्णिका घाट पर लोगों का हुजूम रात में ही उमड़ पड़ा था। सूर्योदय होते ही गंगा घाटों पर स्नान का सिलसिला शुरू हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed