फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसे की तस्वीरें: ट्रक से दबकर चार लोगों को मौत, मां-बेटी की नहीं हो पा रही शिनाख्त

Thu, 11 Mar 2021 12:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Mar 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
tragic accident in mirzapur four people including mother and daughter died by truck
हादसे के बाद ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मां-बेटी समेत चार लोगों की ट्रक से मौत के बाद कोहराम मच गया है। मां और बेटी दोनों ट्रक से इस तरह दम गईं, कि फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना मिर्जापुर जिले के लालगंज-कलवारी मार्ग स्थित रजौहा चौराहा पर गुरुवार सुबह की है। देखें अगली स्लाइड्स...।

tragic accident in mirzapur four people including mother and daughter died by truck
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। दर्दनाक हादसे की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। घटना स्थल पर आसपास के गांवों से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

tragic accident in mirzapur four people including mother and daughter died by truck
रोड पर पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, पटेहरा खुर्द गांव निवासी राजकुमार का इकलौता पुत्र संदीप मौर्य(28) और गजरिया गांव निवासी राजकुमार मौर्य पुत्र सत्यनरायन अपने मित्र पचोखरा गांव निवासी महेंद्र मौर्य के घर आयोजित शादी में गए थे। गुरुवार की सुबह एक ही बाइक पर दोनों समान लेने जा रहे थे। वह रजौहा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि डाला से गिट्टी लादकर लालगंज की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
tragic accident in mirzapur four people including mother and daughter died by truck

इसमें दबकर राजकुमार(27) की मौके पर मौत हो गई और साथी संदीप घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक फंसने से चालक ट्रक लेकर भागने लगा। किसान सेवा पेट्रोल पंप से तेल लेकर लौट रहे पड़रिया गांव के कुशियरिया मजरा निवासी श्यामनरायन पाल(37) और सुनीता उर्फ सोनी(26) और उसकी पुत्री अंचल एक वर्ष को धक्का मारकर, नीम व शीशम के पेड़ को तोड़ते हुए अमरनाथ पटेल के घर तक पहुंच गया।

विज्ञापन
tragic accident in mirzapur four people including mother and daughter died by truck

ट्रक से दबकर महिला और बच्ची की शिनाख्त करना मुश्किल हो गया। जबकि घायल श्यामनरायन ने पाल अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे मृतकों के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत से मौजू ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed