{"_id":"5b72f50742c7922df1617e3b","slug":"fresher-party-organised-in-institute-of-agricultural-science-of-bhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान में फ्रेशर पार्टी, तस्वीरें बंया कर रही छात्रों की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान में फ्रेशर पार्टी, तस्वीरें बंया कर रही छात्रों की मस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 16 Aug 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
bhu
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच स्वागत हुआ। इस दौरान द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीत पर थिरकने के साथ ही रैंप पर कैटवॉक कर धमाल मचाया। समारोह में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
bhu
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान के शताब्दी कृषि सभागार में आयोजित स्वागत समारोह अभिनंदन -2018 की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत और महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
bhu
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान के निदेशक प्रो. ए वैशंपायन ने छात्रों को जीवन में निर्धारित लक्ष्य के लिए प्रेरित किया। संकाय प्रमुख प्रो. वंदना बोस ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhu
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने नृत्य, संगीत, एकल अभिनय, मूक अभिनय के साथ ही रैंपवॉक पर बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया और प्रस्तुतियों से सभी को थिरकने और ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
bhu
- फोटो : अमर उजाला
खेत में कड़ी मेहनत कर दूसरों की रोटी की व्यवस्था करने वाले किसानों को समर्पित इस आयोजन में द्वितीय वर्ष के छात्रों का विशेष योगदान रहा।