Varanasi Crime: यूपी कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की गैलरी में बीएससी फोर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) की शुक्रवार सुबह 11 बजे क्लासरूम के सामने सीने और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सात राउंड फायरिंग के बाद आरोपी बीए का छात्र मंजीत चौहान सामाजिक विज्ञान के बरामदे में पिस्टल फेंककर भाग निकला।
हत्याकांड की तस्वीरें: सिर...सीने में लगीं 4 गोलियां, सुबह से रात तक हंगामा; पिता बोले- हत्यारे का एनकाउंटर हो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sat, 21 Mar 2026 05:56 AM IST
सार
Murder in UP College: यूपी कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की गैलरी में सूर्य प्रताप को गोली मारी गई। इसके बाद आरोपी छात्र पिस्टल फेंककर भाग निकला था। पुलिस ने छह घंटे बाद आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, नाराज छात्रों ने प्राचार्य के आवास पर तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन