सावन में फैशन का अंदाज भी बदल गया है। मौसम के अनुसार फैशन का बाजार भी फूलों से सज गया है। आजकल कपड़ों में फूल वाले प्रिंट के फैशन का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। साथ ही ग्रीन ट्यूनिक की भी मांग ज्यादा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 5
floral print
- फोटो : अमर उजाला
युवतियों और महिलाओं में ग्रीन ट्यूनिक और फ्लोरल प्रिंट का क्रे ज है। बाजार में इन दिनों सलवार-कुर्ता, साड़ी, कुर्ती तथा टॉप तक विभिन्न परिधानों में फ्लोरल प्रिंट का बोलबाला है। मांग को देखते हुए दुकानदार भी फ्लोरल प्रिंट वाले माल अधिक मंगा रहे हैं। युवकों के लिए भी शर्ट, टी-शर्ट और कुर्ते में फ्लोरल डिजाइन भी मॉल व दुकानों में नजर आ रहे हैं।
3 of 5
floral print
- फोटो : अमर उजाला
युवतियां अपने फैशनवार्डरोब में फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़ों को ज्यादा तरजीह दे रही हैं। फ्लोरल प्रिंट सिर्फ पहनावे तक ही सीमित नहीं है आजकल तो एसेसिरीज में भी फ्लोरल प्रिंट लोकप्रिय है। ग्लैमरस पहनावे को लेकर फ्लोरल नेकलेस, ब्रेसलेट, ईयरिंग्स, रिंग्स की भी मांग है।
4 of 5
floral dress
- फोटो : अमर उजाला
फैशन एक्सपर्ट उत्कर्षा उत्तम का कहना है कि बैलेंस बनाए रखने के लिए आप फ्लोरल प्रिंट की कुर्ती के साथ प्लेन जींस, लेगिज अथवा स्कर्ट डाल सकती हैं। यदि आप फ्लोरल परिधान पहनना चाहें तो फ्लोरल प्रिंट एसेसिरीज से फैशन के अनुरूप अपने व्यक्तित्व को संवार सकती हैं।
5 of 5
floral dress
- फोटो : अमर उजाला
इन कपड़ों में बहुत वैरायटी है और आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी रंग और आकार वाले कपड़े ले सकते हैं। दूसरा विकल्प आपके सामने यह है कि प्लेन कपड़ों पर भी अपनी पसंद के अनुसार प्रिंट कराया जा सकता है। इसकी रेंज दो सौ से प्रारंभ होकर पांच सौ रुपये तक जा सकती है।