फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में बाढ़ : घाघरा ने धारण किया विकराल रूप, रिंग बांध टूटा, घरों में घुसा पानी

Sun, 20 Aug 2017 02:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 20 Aug 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Floods in UP Ghaghra river broken ring dam in Azamgarh, water enters into houses
flood in azamgarh - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के देवरांचल में घाघरा ने विकराल रूप धारण कर चुकी है। घाघरा नदी ने दाम महुला के पास रिंगबांध तोड़ दिया है। बांध टूटने से क्षेत्र के लगभग 170 घरों में बाढ़ का पानी घुस आया है। आगे की स्लाइड में देखें बाढ़ से त्रासदी...

Floods in UP Ghaghra river broken ring dam in Azamgarh, water enters into houses
flood in azamgarh - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ की वजह से बहुत से लोग वहां से निकलकर बंधे पर शरण लेने को विवश हो गए हैं। विगत कई दिनों से दाम महुला में रिंग बांध पर दबाव बनाई नदी ने शुक्र वार को रिंगबांध को तोड़ दिया। रिंगबांध टूटने से क्षेत्र के लगभग 170 घरों में बाढ़ का पानी घुस आया।

Floods in UP Ghaghra river broken ring dam in Azamgarh, water enters into houses
flood in azamgarh - फोटो : अमर उजाला

लोग खाने पीने के सामानों को लेकर पानी में घुसकर बंधे पर पहुंचने लगे। तहसीलदार सगड़ी पीके राय तत्काल मौके पर पहुंचे और नाव को लगाकर बाढ़ से घिरे गांवों के लोगों को बाहर निकालने का कार्य किया। वहीं शाहडीह रिंगबांध पर रामानुज सिंह के घर के पास रामप्रीत यादव के घर के सामने रिंग बांध के ऊपर से पानी बह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Floods in UP Ghaghra river broken ring dam in Azamgarh, water enters into houses
flood in azamgarh - फोटो : अमर उजाला

जिसके कारण रिंग बांध पर खतरा मंडरा है जो कभी भी टूट सकता है। ग्रामीण रिंग बांध की मरम्मत करने में लगे हैं। अगर यह बांध टूट गया तो 450 परिवार खतरे की जद में आ जाएंगे। महुला गढ़वल बांध इस्माईलपुर, निबियहवा, टेकनपुर, हैदराबाद के पास कमजोर हो गया है।

विज्ञापन
Floods in UP Ghaghra river broken ring dam in Azamgarh, water enters into houses
flood in azamgarh - फोटो : अमर उजाला

हैदराबाद रोशनगंज के लोग बंधे पर शरण लिए हुए हैं। वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार की शाम बदरहुंआ गेज पर 72.91 मीटर और डिघिया गेज पर 72 मीटर पर पहुंच गया। जो कि शुक्रवार की शाम बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 72.81 मीटर और डिघिया गेज पर 71.88 मीटर दर्ज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed