फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार: काशी में हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर आधारित पेंटिंग हो रही तैयार, तस्वीरों में देखें

Sun, 17 Apr 2022 05:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Apr 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
first time in varanasi Painting based on chaupais of Hanuman Chalisa is being prepared in Kashi see in pictures
हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर आधारित पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

शिव की नगरी काशी में पहली बार हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर आधारित पेंटिंग तैयार हो रही है। जी, हां रंग और कूची के जरिये  पवनसुत हनुमान लला अब कैनवास पर जीवंत होंगे। रंगों के संयोजन से कैनवास पर हनुमान चालीसा की चौपाइयों को उकेरने का काम कर रहे हैं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष व कलाकार डॉ. सुनील विश्वकर्मा।

कई पुरस्कार जीत चुके डॉ. सुनील इन दिनों पवनसुत की चौपाइयों को चित्रों के जरिए बखान करने में लगे हैं। उनके द्वारा तैयार 40 पेंटिंग चित्रकूट के तुलसीदास शोध संस्थान के संग्रहालय में लगाई जाएंगी। 

first time in varanasi Painting based on chaupais of Hanuman Chalisa is being prepared in Kashi see in pictures
हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर आधारित पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

डॉ. सुनील विश्वकर्मा बताते हैं कि हनुमान चालीसा के दोहे पर पेंटिंग तैयार करने का काम पिछले दो-तीन महीनों से जारी है। पेंटिंग बनाने में कम से कम दस दिन लगते हैं। अब तक 25 दोहों पर आधारित 25 पेंटिंग तैयार हो चुकी है। चौपाइयों में ज्यादा काम होता है, तो उसे बनाने में 15 दिन लग जाते हैं। 

first time in varanasi Painting based on chaupais of Hanuman Chalisa is being prepared in Kashi see in pictures
हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर आधारित पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
डॉ. सुनील कहते हैं यह प्रभु की कृपा ही है कि वह चालीस चौपाइयों पर आधारित पेंटिंग शृंखला तैयार कर रहे हैं। बारीक ब्रश का इस्तेमाल किया है, जिससे चौपाइयां कैनवास पर जीवंत हो उठती हैं। हर पेंटिंग को देखकर यह पता चल जाएगा कि है चालीसा के किस दोहे पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
first time in varanasi Painting based on chaupais of Hanuman Chalisa is being prepared in Kashi see in pictures
हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर आधारित पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
चित्रों को बनाने के लिए ऐक्रेलिक पेंटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। डॉ. सुनील ने बताया कि इससे पहले भी रामनगर की रामलीला की शृंखला पर आधारित चित्रों का निर्माण कर चुके है, उन्हें राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया है। 
विज्ञापन

ये है डॉ. सुनील की उपलब्धियां

first time in varanasi Painting based on chaupais of Hanuman Chalisa is being prepared in Kashi see in pictures
हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर आधारित पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार, 2016 में राज्यस्तरीय पुरस्कार विजेता, 2015-17 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट और ललित कला अकादमी लखनऊ के सदस्य भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed