फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का पहला सोमवार: हर-हर महादेव से गूंजा काशी विश्वनाथ परिसर, यादव बंधुओं ने किया जलाभिषेक, भक्तों का उमड़ा सैलाब

Mon, 26 Jul 2021 07:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Jul 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
First monday of sawan 2021: kashi vishwanath darshan devotees queue in barricading yadab bandhu did jalabhieshek
सावन के पहले सोमवार पर दर्शन के लिए कतार में खड़े शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला

सावन के पहले सोमवार को गंगधार से बाबा दरबार एकाकार नजर आया। महामारी काल में श्रद्धा, आस्था व उमंग की हिलोरें के साथ भक्तिभाव से श्रद्धालुओं ने आदि विश्वेश्वर का जलाभिषेक किया। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन व जलाभिषेक का सिलसिला शयन आरती तक अनवरत चलता रहा। बाबा का दरबार हर-हर, बम-बम के जयघोष से गूंजता रहा।  जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को शाम से ही बाबा के दर्शन करने के लिए कतारें लगना शुरू हो गई थी। सभी शिवभक्त मंगला आरती की प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे उनके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट खुलें और जिलाभिषेक कर दर्शन करें। मंगला आरती होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। कोरोना महामारी को ध्यान रखते हुए मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। भक्त न तो काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर पा रहे हैं और न ही स्पर्श दर्शन करने की इजाजत है। बाबा का जलाभिषेक भी गर्भगृह के बाहर लगे अरघे से ही किया जा रहा है। भक्तों को श्री काशी विश्वनाथ का झांकी दर्शन ही मिल रहा है। प्रशासन ने सड़क पर बैरिकेडिंग लगाई है, जहां भक्त कतारबद्ध लगे हुए हैं। शिवभक्तों के जयकारे से मंदिर के आसपास का क्षेत्र गुलजार हो उठा है। देखें अगली स्लाइड्स...।

First monday of sawan 2021: kashi vishwanath darshan devotees queue in barricading yadab bandhu did jalabhieshek
जलाभिषेक के लिए जाते यादव बंधु। - फोटो : अमर उजाला
11 यादव बंधुओं ने निभाई जलाभिषेक की परंपरा
सावन के पहले सोमवार को यादव बंधुओं ने 89 साल से चली आ रही बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक की परंपरा का निर्वहन किया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घड़ों में जल लेकर यादव बंधुओं ने हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए जलाभिषेक किया। बाबा विश्वनाथ से यादव बंधुओं से कोरोना मुक्ति की गुहार भी लगाई।
सोमवार को चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के तत्वावधान में शालिनी यादव के नेतृत्व में बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक हुआ। 
First monday of sawan 2021: kashi vishwanath darshan devotees queue in barricading yadab bandhu did jalabhieshek

सावन को देखते हुए विशेष तैयारी
सावन के पहले सोमवार पर दर्शन के लिए रात से कतार में लगे शिव भक्तमंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि सावन को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है। मंदिर में गर्भगृह के पहले ही श्रद्धालु बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन एलईडी स्क्रीन पर कर कर रहे हैं। सभी रास्तों पर पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। स्टील की रेलिंग के बीच बिछे रेड कारपेट से श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाले श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ धाम का स्वरूप भी देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
First monday of sawan 2021: kashi vishwanath darshan devotees queue in barricading yadab bandhu did jalabhieshek

बनाए गए हैं चार गेट
विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए एबीसीडी नाम से चार गेट बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को गेट नंबर चार छत्ताद्वार होते हुए मंदिर चौक भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं को गेट-ए से प्रवेश करने के बाद गर्भगृह के पूर्वी प्रवेश द्वार पर जल चढ़ाने की व्यवस्था की गई है। बांसफाटक से ढुंढिराज गली होकर आने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर के गेट-डी से प्रवेश दिया जा रहा है और गर्भगृह के पश्चिमी द्वार से दर्शन व जलाभिषेक कर कर रहे हैं। सरस्वती फाटक की ओर से आने वाले श्रद्धालु गर्भगृह के दक्षिणी द्वार और वीआईपी, वीवीआईपी व सुगम दर्शन के टिकटधारी गेट-सी से प्रवेश कर गर्भगृह के उत्तरी द्वार से दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
First monday of sawan 2021: kashi vishwanath darshan devotees queue in barricading yadab bandhu did jalabhieshek

सावन में बाबा विश्वनाथ के पांच स्वरूपों के होते हैं दर्शन
देवाधिदेव महादेव हर स्वरूप में अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। भूतभावन महादेव काशी में आदिविश्वेश्वर स्वरूप में विराजते हैं। भगवान शिव का यह राजराजेश्वर स्वरूप भक्तों के लिए सर्व फलदायी है। भगवान शिव की भक्ति को समर्पित यह महीना भी शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। महादेव भी प्रसन्न होकर अपने भक्तों को विविध स्वरूपों में दर्शन देते हैं। सावन के पहले सोमवार को गंगाधर अपने शिव स्वरूप में शिवभक्तों को दर्शन देकर कृतार्थ करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed