{"_id":"60fd864d8ebc3edd3a27fee7","slug":"kashi-vishwanath-temple-common-devotees-faced-trouble-on-first-day-of-sawan-2021-in-varanasi-due-to-one-gate-close","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिरः सावन के पहले दिन ही आम श्रद्धालु हुए परेशान, बाबा के दर्शन के लिए लगाना पड़ा लंबा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिरः सावन के पहले दिन ही आम श्रद्धालु हुए परेशान, बाबा के दर्शन के लिए लगाना पड़ा लंबा चक्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:21 AM IST
सार
सावन के पहले दिन ही काशी विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माण कार्य और पुलिस कंट्रोल रूम के ध्वस्तीकरण के कारण गेट नंबर चार बंद होने से श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिरः सावन के पहले दिन का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सावन के पहले दिन ही काशी विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माण कार्य और पुलिस कंट्रोल रूम के ध्वस्तीकरण के कारण गेट नंबर चार बंद होने से श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा। वहीं, वीआईपी और सुगम दर्शन का टिकट लेने वालों को गेट नंबर चार के बगल में शृंगार गौरी की तरफ से प्रवेश दिया गया।
रविवार को सावन के पहले दिन मंगला आरती के बाद से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। सुबह आठ से एक बजे तक गेट नंबर चार से दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं को भेजा गया। पुलिस कंट्रोल रूम के ध्वस्तीकरण के कारण रास्ते में मलबे का ढेर लग गया।
इसके बाद एक बजे से गेट नंबर चार से प्रवेश बंद कर दिया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि देर रात तक मलबा हटवा लिया जाएगा और रास्ता दुरुस्त हो जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूर्व निर्धारित मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।
2 of 7
वीआईपी और सुगम दर्शन वालों को शृंगार गौरी की तरफ से मिला प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
वीआईपी व सुगम दर्शन का टिकट लेने वालों को गेट नंबर चार के बगल वाले अद्धनिर्मित रास्ते से होते हुए शृंगार गौरी के पीछे से प्रवेश दिया गया। वहीं, आम श्रद्धालुओं को सुरक्षाकर्मियों ने गेट नंबर एक की तरफ भेज दिया गया।
3 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिरः सावन के पहले दिन का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
गेट नंबर एक का रास्ता संकरा होने और एक साथ दो श्रद्धालुओं के प्रवेश होने के कारण गली से लेकर बांसफाटक तक आम श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। गेट नंबर चार पर पहुंचने वाले आम श्रद्धालुओं को गेट नंबर एक पर भेजा गया। खबर लिखे जाने तक दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिरः सावन के पहले दिन का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि सावन को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है। मंदिर में गर्भगृह के पहले ही बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन एलईडी स्क्रीन पर श्रद्धालु कर सकेंगे। सभी रास्तों पर पेयजल की व्यवस्था भी होगी। स्टील की रेलिंग के बीच बिछे कारपेट से श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करेंगे। आने वाले श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ धाम का स्वरूप भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिरः सावन के पहले दिन का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए एबीसीडी नाम से चार गेट बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को गेट नंबर चार छत्ताद्वार होते हुए मंदिर चौक भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं को गेट-ए से प्रवेश करने के बाद गर्भगृह के पूर्वी प्रवेश द्वार पर जल चढ़ाने की व्यवस्था मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।