उत्तर प्रदेश के मऊ जिले एक अजीब वाकया हो गया। जहां एक पिता ही अपनी छह साल की बेटी के ही जान का दुश्मन बन गया। पति अपनी दूसरी पत्नी के कहने पर अपनी बेटी के साथ उसने ऐसा काम किया कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 5
railway tracks
- फोटो : pexels.com
जिले के शाहगंज रेलमार्ग पर मंगलवार की देर शाम सरायलखंसी थानाक्षेत्र के अछार गांव के बबलू यादव ने अपनी बेटी आंचल(6) का हाथ पैर बांध कर खुरहट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के बीच छोड़ दिया था। इसके बाद बबलू यादव मौके से फरार हो गया।
कुछ देर बाद रेलवे लाइन के पास से गुजर रही एक महिला को देख बालिका ने गुहार लगाई। महिला ने बालिका का हाथ पैर खोला और आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने तुरंत डायल 100 पर कॉल करके इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस बालिका को अपने साथ लेकर रानीपुर थाने पहुंची। पुलिस के अनुसार बालिका ने अपना नाम आंचल और अपने पिता का नाम बबलू यादव बताया। आंचल ने पुलिस को अपनी पूरी आपबीती रोते हुए सुनाई।
आंचल ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता ने दूसरी शादी कर ली है। सौतेली मां के उकसाने पर उसके पिता उसे लेकर यहां आए और उसके हाथ पैर बांधकर रेलवे लाइन के बीच में छोड़ कर भाग गये। इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि बालिका महिला आरक्षी की देखरेख में रखा गया है। उसके पिता का पता लगाने के लिए सरायलखंसी थाने की पुलिस को सूचना दी गई हैं। 20 फरवरी को आंचल को चाइल्ड हेल्पलाइन के समक्ष पेश किया गया।