फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारंपरिक परिधान में रैंप पर उतरीं अंतरराष्ट्रीय मॉडल तो ठहर गईं सबकी निगाहें, देखें तस्वीरें..

Mon, 23 Apr 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 Apr 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fashion show by international model for traditional dresses at varanasi
fashion show - फोटो : अमर उजाला
आधुनिक रंग व ट्रेंड में पगे बनारस के विश्वप्रसिद्ध पारंपरिक परिधान। कपड़ों की डिजाइन तो कहीं अलग पहनावे पर दर्शकों की नजर अटक गई। तेज बीट्स पर जब बनारसी साड़ी, सूट और जैकेट्स के नए कलेक्शन के साथ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मॉडल रैंप पर उतरीं तो हर कोई काशी के शिल्प के आकर्षण में बंधा नजर आया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..



 
Fashion show by international model for traditional dresses at varanasi
fashion show - फोटो : अमर उजाला
हिंदटेक्स की शाम आयोजित फैब्रिक शो ‘लोकल से ग्लोबल’ जीवंत हुआ। मिसेज इंडिया यूनाइटेड नेशन रोशनी हसन ने भी रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। इस फैब्रिक शो में एक खास बात यह रही कि इसमें पूर्वोत्तर की मॉडल ने भी रैंप पर जलवा बिखेरा। 

 
Fashion show by international model for traditional dresses at varanasi
fashion show - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले डिजाइनर अमित तलवार के तैयार किए कलेक्शन को मॉडलों ने पेश किया। शिव आराधना के बीच रैंप वॉक शुरू हुआ। तीन कलेक्शन पेश हुए। पहला कलेक्शन इंडो-वेस्टर्न जिसमें चटक रंगों के साथ हल्के फिरोजी का भी इस्तेमाल किया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion show by international model for traditional dresses at varanasi
fashion show - फोटो : अमर उजाला
दूसरा कलेक्शन डॉर्क ब्लैक पार्टी वियर रहे। वहीं, तीसरे से लेकर पांचवें कलेक्शन तक बुनकरों के आकर्षक परिधान को नए अंदाज में पेश किया गया।  इसमें शॉर्ट लहंगा, साड़ियां, जामदानी, जरी, किमखाब के वस्त्र आदि शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर संजना जॉन के तीन कलेक्शन पेश हुए। 

 
विज्ञापन
Fashion show by international model for traditional dresses at varanasi
fashion show - फोटो : अमर उजाला
पहला कलेक्शन बनारसी साड़ियों का रहा। दूसरे कलेक्शन में जैकेट्स की खूबसूरती दर्शकों ने देखी। इसमें पार्टी वियर और ऑफिशियल जैकेट्स अलग-अलग पेश किए गए। तीसरा कलेक्शन ब्राइडल लुक पर आधारित रहा जिसमें हल्के ड्रेस प्रस्तुत किए गए। 16 मॉडल ने इसमें शिरकत की। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed