{"_id":"5adc632f4f1c1bc03d8b46d0","slug":"children-take-information-about-ak-47-to-rifle-and-pistol-in-summer-camp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समर कैंप में बच्चों ने एके-47 से लेकर रायफल और पिस्टल की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर कैंप में बच्चों ने एके-47 से लेकर रायफल और पिस्टल की ली जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 22 Apr 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
summer camp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्टून चैनल और फिल्मों में शस्त्र देख रोमाचिंत होने वाले बच्चों को जब असल में पुलिस ने शस्त्र दिखाया तो उनके चेहरे पर उत्सुकता के भाव छलक उठे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
summer camp
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों में कोई एके-47 के बारे में, कोई इंसास रायफल तो कोई पिस्टल के बारे में जानना चाह रहा था। बच्चों को पुलिसकर्मियों ने प्रयोग होने वाले सभी शस्त्रों की खूबी के बारे में बताया। साथ ही शस्त्र चलाने से होने वाले नुकसान और उसकी गंभीरता के बारे में भी जानकारी दी।
summer camp
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पुलिस की ओर से प्रदेश में पहली बार बच्चों के लिए शुरू किए गए समर कैंप का रोमांच उनके सिर चढ़कर बोला। समारोह में पहुंचे राज्यपाल राम नाईक ने बच्चों का प्रोत्साहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
summer camp
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने उन्हें हमेशा मुस्कराते रहने, अच्छे कार्य के लिए दूसरों की प्रशंसा करने, कभी अहंकार न करने और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रयत्नशील रहने की नसीहत दी। इस दौरान बच्चों को घुड़दौड़ का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
summer camp
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से खूब प्रश्न पूछे जिसका जवाब सीओ क्राइम अभिनव यादव व सीओ सदर अंकिता सिंह ने दिया। समर कैंप में एडीजी पीवी रामाशास्त्री, आईजी दीपक रतन, एसएसपी आरके भारद्वाज, नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।