फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजीपुर में किसानों ने डीएम ऑफिस के सामने फेंक दिया सैंकड़ों क्विंटल आलू,जानिए कारण

Wed, 25 Oct 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 25 Oct 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
farmers throws potatoes at road in ghazipur
Potato - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर में मंगलवार दोपहर डीएम-एसपी ऑफिस के सामने सड़क पर  अचानक आलू ही आलू दिखाई देने लगा। सैंकड़ों क्विंटल आलू सड़क पर होने के कारण आवागमन भी ठप्प हो गया। थोड़ी ही देर में वहां पर भीड़ जमा हो गई। आगे की स्लाइड्स में जानिए आखिर क्या है माजरा...
farmers throws potatoes at road in ghazipur
potato - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गाजीपुर में किसानों ने यह आलू सड़क पर फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया था। आलू का समर्थन मूल्य 1250 रुपये क्विंटल देने और अन्य मांगों को मनवाने के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने सरजू पांडेय पार्क में मंगलवार को धरना दिया।
farmers throws potatoes at road in ghazipur
potato - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने डीएम-एसपी कार्यालय के सामने सड़क पर सैकड़ों क्विंटल आलू गिराकर विरोध दर्ज कराया। किसान वाहनों पर दर्जनों पशु भी छोड़ने के लिए साथ ले आए थे, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुरोध करने पर नहीं छोड़ा। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के बालाजी को सौंपा। चेतावनी दी की अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
farmers throws potatoes at road in ghazipur
potato - फोटो : अमर उजाला
पूरी सड़क आलुओं से पूरी से पट गई और आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो गया। लोग जैसे ही लाखों की संख्या में गिरे आलू के पास पहुंच रहे थे, उन्हें पूछना पड़ रहा था कि अरे सड़क पर इतना आलू कैसे गिर गया। कहीं आलू लदा कोई वाहन तो नहीं पलट गया। जब लोगों द्वारा यह बताया जा रहा था कि यह आलू किसानों के आंदोलन की देन है, तो लोग हंसते हुए यह कहने लग रहे थे कि यह किसानों का सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध है। 
 
विज्ञापन
farmers throws potatoes at road in ghazipur
potato - फोटो : अमर उजाला

सड़क पर इतनी बड़ी मात्रा में आलू गिरे हुए थे कि इनके बीच से लोगों को निकलने में एक बार सोचना पड़ रहा था। बाइक सवार आलुओं के सामने आते ही वाहनों का ब्रेक लगा दे रहे थे और इस सोच में पड़ जा रहे थे कि कैसे निकले। कई बाइक सवारों ने ऐसा सोचा कि ये आलू आवागमन में क्या बाधक बनेंगे। ऐसे लोगों ने जैसे ही तेज रफ्तार से बाइक निकालना चाहा है, बाइक फिसलने लगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed