{"_id":"59ef15144f1c1bd1538b8e12","slug":"bsp-supremo-mayawati-target-bjp-in-azamgarh-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा के गढ़ से बसपा सुप्रीमो मायावती का BJP पर करारा हमला, पढ़ें भाषण की मुख्य बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के गढ़ से बसपा सुप्रीमो मायावती का BJP पर करारा हमला, पढ़ें भाषण की मुख्य बातें
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
Updated Tue, 24 Oct 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
mayawati
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बसपा फिर पूरी ताकत से चुनावी अखाड़े में उतरने की तैयारियों में जुट गई है। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन और आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को सपा के गढ़ आजमगढ़ पहुंचीं। यहां उन्होंने भाषण की शुरुआत से ही भाजपा सरकार पर हमला बोला। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें..
mayawati
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अयोध्या में राम मंदिर बनवाने और एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। चुनाव से पहले बीजेपी सांठगांठ से दाऊद इब्राहिम को भारत ला सकती है। हमें भाजपा के फर्जी दावों में नहीं पड़ना है।
mayawati
- फोटो : अमर उजाला
मायावती ने कहा है कि जब से केंद्र और उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार बनी है, उस वक्त से संघ की विचारधारा को लागू करने का काम जारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरी हत्या की साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी पर तंज कंसते हुए उन्होंने कहा कि वो पूर्वांचल का विकास तब करेंगे जब उन्हें मंदिर से फुर्सत मिलेगी।
योगी पूर्वांचल का विकास नहीं कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनने से किसी भी दलित का विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और चित्रकुट में कितनी भी पूजा कर लें धर्म के सहारे भी जीत नहीं होगी।
योगी पूर्वांचल का विकास नहीं कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनने से किसी भी दलित का विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और चित्रकुट में कितनी भी पूजा कर लें धर्म के सहारे भी जीत नहीं होगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि देश और राज्य में भाजपा की सरकार है। यह सरकार दलितों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दलितों और दबे कुचले लोगों की दशा में सुधार नहीं हुआ तो वह समर्थों के साथ बौद्ध धर्म अपना लेंगी।