धर्म नगरी काशी के स्वर्णिम इतिहास में बुधवार को एक और कीर्तिमान तब जुड़ गया, जब वायु सेना की ओर से फाइटर पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह के राफेल विमान की पहली महिला पायलट के रूप में चयन की घोषणा की गई। शिवांगी की इस सफलता पर मां सीमा सिंह ने कहा कि बेटी ने जो सपना देखा था उसे पूरा किया है।
2 of 6
मिठाई खिलाकर खुशी जताते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शिवांगी की पोस्टिंग इस समय राजस्थान में है। शिवांगी के बचपन के बारे में मां ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में होनहार थीं। शुरुआती स्कूलिंग के बाद उच्च शिक्षा के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) पढ़ने गई थीं।
3 of 6
शिवांगी के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में ही वह नेशनल कैडेट कोर में 7 यूपी एयर स्क्वाड्रन का हिस्सा थीं। बीएचयू से 2013 से 2015 तक एनसीसी कैडेट रहीं। साथ ही सनबीम भगवानपुर से बीएससी किया। शिवांगी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में 2013 में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
4 of 6
शिवांगी के मेडल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने 2016 में प्रशिक्षण के लिए वायु सेना अकादमी ज्वाइन की थी। पिछले 16 दिसंबर 2017 को ही हैदराबाद स्थित एयर फोर्स अकादमी में उसे फाइटर पायलट का तमगा मिला था। हैदराबाद में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शिवांगी इस समय मिग-21 की फाइटर पायलट हैं।
5 of 6
लेफ्टिनेंट शिवांगी
- फोटो : PTI
घर पर जश्न का माहौल
राफेल उड़ाने के लिए चयन होने के बाद शिवांगी सिंह के फुलवरिया स्थित घर में जश्न का माहौल है। परिवार के सदस्य मिठाई बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। उधर, पिता कुमारेश्वर सिंह ने बताया कि बिटिया ने मान बढ़ाया है।