फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राफेल स्क्वाड्रन फाइटर पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी के परिजन खुश, मां ने कहा- बेटी ने जो सपना देखा उसे पूरा किया 

Thu, 24 Sep 2020 12:32 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 24 Sep 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Family of Rafael Squadron Fighter Pilot Shivangi happy
फाइटर पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह - फोटो : अमर उजाला

धर्म नगरी काशी के स्वर्णिम इतिहास में बुधवार को एक और कीर्तिमान तब जुड़ गया, जब वायु सेना की ओर से फाइटर पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह के राफेल विमान की पहली महिला पायलट के रूप में चयन की घोषणा की गई। शिवांगी की इस सफलता पर मां सीमा सिंह ने कहा कि बेटी ने जो सपना देखा था उसे पूरा किया है।  


 

Family of Rafael Squadron Fighter Pilot Shivangi happy
मिठाई खिलाकर खुशी जताते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शिवांगी की पोस्टिंग इस समय राजस्थान में है। शिवांगी के बचपन के बारे में मां ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में होनहार थीं। शुरुआती स्कूलिंग के बाद उच्च शिक्षा के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) पढ़ने गई थीं।

Family of Rafael Squadron Fighter Pilot Shivangi happy
शिवांगी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में ही वह नेशनल कैडेट कोर में 7 यूपी एयर स्क्वाड्रन का हिस्सा थीं। बीएचयू से 2013 से 2015 तक एनसीसी कैडेट रहीं। साथ ही सनबीम भगवानपुर से बीएससी किया। शिवांगी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में 2013 में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Family of Rafael Squadron Fighter Pilot Shivangi happy
शिवांगी के मेडल - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने 2016 में प्रशिक्षण के लिए वायु सेना अकादमी ज्वाइन की थी। पिछले 16 दिसंबर 2017 को ही हैदराबाद स्थित एयर फोर्स अकादमी में उसे फाइटर पायलट का तमगा मिला था। हैदराबाद में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शिवांगी इस समय मिग-21 की फाइटर पायलट हैं। 

विज्ञापन
Family of Rafael Squadron Fighter Pilot Shivangi happy
लेफ्टिनेंट शिवांगी - फोटो : PTI

घर पर जश्न का माहौल

राफेल उड़ाने के लिए चयन होने के बाद शिवांगी सिंह के फुलवरिया स्थित घर में जश्न का माहौल है। परिवार के सदस्य मिठाई बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।  उधर, पिता कुमारेश्वर सिंह ने बताया कि बिटिया ने मान बढ़ाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed