{"_id":"5aeca9d04f1c1b05418b81e2","slug":"embarrassing-demand-in-the-name-of-placement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेडियो जॉकी और एंकर बनाने की आड़ में ‘कास्टिंग काउच’ कहा, बेहतर प्लेसमेंट के लिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडियो जॉकी और एंकर बनाने की आड़ में ‘कास्टिंग काउच’ कहा, बेहतर प्लेसमेंट के लिए...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 08 May 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
casting couch
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में हॉकी की महिला खिलाड़ी से जुड़ा कास्टिंग काउच का मामला सुर्खियों में ही था। तभी इससे जुड़ा एक और मामला सामने आया है। इस बार रेडियो जॉकी और टीवी एंकर से जुड़े क्षेत्र में सुनहरे भविष्य को लेकर कास्टिंग काउच की गई। आगे की स्लाइड्स में देखें..
molestation
महमूरगंज स्थित स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्टिंग की छात्राओं का आरोप है कि प्लेसमेंट के नाम पर उनके यौन शोषण का प्रयास किया गया। सिगरा पुलिस ने शिकायत की अनसुनी की तो पीड़ित छात्र-छात्राओं ने आईजी रेंज से गुहार लगाई।
बच्ची से छेड़छाड़
- फोटो : DEMO Pics
आईजी रेंज के निर्देश पर सिगरा थाने में स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्टिंग के संचालक साई शेखर तिवारी, सेंटर हेड मोना जसलानी, यथार्थ दीप और प्रशांत शुक्ला के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी, छल और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
आईजी रेंज के पास पहुंचे 20 छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने रेडियो जॉकी सहित इससे जुड़े क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए 2016, 2017 और 2018 में स्कूल में 65 से 85 हजार रुपये की फीस देकर दाखिला लिया था। सभी को बताया गया था कि नामी रेडियो संस्थान में उनका प्लेसमेंट कराया जाएगा।
विज्ञापन
लड़के के साथ कुकर्म
- फोटो : demo pic
गेस्ट लेक्चर के तौर पर ख्यात रेडियो जॉकी और एंकर आएंगे। मगर प्रवेश लेने के बाद रेडियो जॉकी तो दूर, कक्षाएं तक ढंग से नहीं चलीं। इस पर विद्यार्थियों ने स्कूल संचालकों से बात की तो उन्हें गाली-गलौज सुनने को मिली। संचालक ने छात्राओं से यहां तक कह दिया कि बेहतर प्लेसमेंट के लिए उन्हें समझौता करना पड़ेगा।