{"_id":"5af094e74f1c1be2798b83e6","slug":"groom-missing-before-marriage-and-bride-reached-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले दुल्हा हुआ फरार, हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले दुल्हा हुआ फरार, हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन पहुंची थाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 08 May 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
bride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र में सोमवार को होने वाली एक शादी से पहले ही दुल्हा फरार हो गया। जब लड़की पक्ष को इस बात की खबर लगी तो वह लोग चौंक गए। इसी दौरान दुल्हन पुलिस थाने पहुंच गई। उसने वहां पर लड़के पक्ष पर आरोप लगाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
bride
विढंमगंज थाना क्षेत्र के करहिया गांव की लड़की का कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के युवक से पिछले चार साल से संबंध था। दोनों के परिवार वाले उनकी शादी को लेकर राजी हो गए लेकिन बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया।
भारतीय दूल्हा
इसको लेकर तीन दिन पूर्व ही थाने में एसओ की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। निर्णय हुआ था कि सात मई को शादी होगी। इस पर लड़की पक्ष वालों ने शादी की तैयारी भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जब लड़का पक्ष वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे तो लड़की पक्ष वालों को आशंका हुई। जब पता किया तो जानकारी हुई कि रविवार की शाम ही लड़का अपने घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार की सुबह ही लड़की हल्दी लगे कपड़े में ही अपने रिश्तेदारों के साथ विंढमगंज थाने पर पहुंच गई। वहां वह लड़के और उसके परिवार वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बैठ गई।