फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः ईद मिलाद उन नबी पर सरकार की आमद मरहबा... से गूंजा बनारस

Thu, 22 Nov 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 22 Nov 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
eid e milad un nabi procession in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.) की विलादत का जश्न पूरी अकीदत और एहतेराम के साथ बुधवार को बनारस में मनाया गया। ईद मिलाद उन नबी पर शहर भर से उठे जुलूस में नबी के आमद की खुशी साफ नजर आई। बड़े, बुज़ुर्ग, नौजवान और बच्चे पूरी अकीदत से जुलूस में शामिल हुए। फिजा में इत्र और फूलों की खुश्बू के साथ नबी का जिक्र गूंज रहा था। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..



 
eid e milad un nabi procession in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

 लोग सफेद लकदक कुर्ता-पायजामा, सिर पर हरे, नीले, भूरे, सुनहरे, गुलाबी रंग का साफा पहने और हाथों में नबी का परचम लिए पूरे जोश के साथ जुलूस में शामिल हुए। फिजा में इत्र और फूलों की खुश्बू के साथ नबी का जिक्र गूंज रहा था। सरकार की आमद मरहबा..., दिलदार की आमद मरहबा... जैसे नारों से फिजा पुरनूर थी।
 
eid e milad un nabi procession in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

ईद मिलाद उन नबी पर बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे रेवड़ी तालाब मैदान से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। काजी-ए-शहर मौलाना गुलाम यासीन की सदारत में निकले इस जुलूस में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। हाथों में हरी झंडियों के जरिए रसूल के आने का परचम लहराते हुए चल रहे थे, वहीं शान से तिरंगा लहराकर अपनी कौमी एकता का पैगाम भी दिया। जुलूस के दौरान माइक पर नबी की शान में नात और कव्वाली रास्ते भर लोग पढ़ते हुए चल रहे थे। बच्चों का भी जोश देखते बन रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
eid e milad un nabi procession in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जुलूस रेवड़ी तालाब से निकलकर, गौरीगंज, रविंद्रपुरी, शिवाला, मदनपुरा, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, कबीरचौरा होते हुए बेनियाबाग पहुंचा। बेनियाबाग में जलसा हुआ। इसके बाद जुलूस गिरजाघर, रामापुरा होते हुए रेवड़ी तालाब पहुंचा। यहां सलात-ओ-सलाम के साथ जुलूस पूरा हुआ।

 
विज्ञापन
eid e milad un nabi procession in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

रजा-ए-मुस्तफ़ा मिल्लत कमेटी की ओर से ईद मिलाद उन नबी के जुलूस में कौमी एकता की शानदार मिसाल देखने को मिली। लच्छीपुरा से निकाले गए जुलूस में हिंदू भाइयों ने भी पूरी अकीदत के साथ शिरकत की। हरा साफा बांधे और हाथों में नबी की आमद का परचम लेकर वो भी जुलूस में शामिल हुए। कई लोग हाथों में तिरंगा लेकर भी चल रहे थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed