फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. रीना के मौत के मामले में पुलिस बढ़ी एक कदम आगे, आरोपी पति डॉ. आलोक की यहां पर मिली लोकेशन

Mon, 15 Jul 2019 04:55 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 15 Jul 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Dr. reena singh death case varanasi police find location of dr. alok singh in noida
डॉ. रीना सिंह और पति डॉ. आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के हाई प्रोफाइल केस में पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कयास ही लगा पा रही है। टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह के मौत के मामले में पुलिस का मानना है कि अगर रीना की हत्या नहीं हुई तो उन्हें उनके पति डॉ. आलोक ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया है। आत्महत्या और हत्या के बीच फंसे इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी पति डॉ. आलोक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, पुलिस को आरोपी पति डॉ. आलोक की लोकेशन मिली है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Dr. reena singh death case varanasi police find location of dr. alok singh in noida

वाराणसी के कैंट थाने में डॉ. रीना की हत्या के संबंध में दर्ज मुकदमे के आरोपी उनके पति डॉ. आलोक सिंह की लोकेशन पुलिस को नोएडा के समीप मिली है। कैंट इंस्पेक्टर के अनुसार पुलिस टीमें डॉ. आलोक की तलाश में लगी हुई हैं और संभावना है कि वह जल्द ही हमारी जद में होंगे। उधर, संभावना जताई गई है कि मंगलवार को लखनऊ की एफएसएल टीम शहर आएगी और डॉ. रीना के घर जाकर क्राइम सीन रि-क्रिएट करेगी। इसके साथ ही डॉ. रीना के सुसाइड नोट के सत्यापन के लिए एक्सपर्ट के पास पुलिस ने उनकी हैंड राइटिंग के कुछ अन्य सैंपल दोबारा भेजे हैं।

Dr. reena singh death case varanasi police find location of dr. alok singh in noida

टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह की बीती दो जुलाई को छत से गिर कर मौत हो गई थी। डॉ. रीना सिंह के पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर दामाद डॉ. आलोक सिंह और उनके मां-बाप के खिलाफ कैंट थाने में हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की तफ्तीश के दौरान डॉ. रीना की दोनों बेटियों और उनके ड्राइवर का पुलिस ने बयान दर्ज किया, लेकिन कोई उल्लेखनीय तथ्य हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr. reena singh death case varanasi police find location of dr. alok singh in noida
डॉ. रीना सिंह के पिता और सीसी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

उधर, डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह के अनुसार पुलिस ने शुरुआती दो दिनों में घटनास्थल से साक्ष्य न एकत्र करके आरोपियों की भरपूर मदद करने की कोशिश की है। घटना के 12 दिन बाद भी नामजद आरोपी खुले में घूम रहे हैं और कैंट थाने की पुलिस अभी भी उनका सहयोग करती हुई प्रतीत हो रही है। पुलिस महकमे के आला अधिकारियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास है कि वह उन्हें न्याय जरूर दिलाएंगे।

विज्ञापन
Dr. reena singh death case varanasi police find location of dr. alok singh in noida
डॉ. रीना सिंह को डॉक्टरों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

वहीं, डॉ. रीना सिंह की मौत के मामले में पति की गिरफ्तारी न होने के विरोध में रविवार शाम डॉक्टरों व स्वयंसेवी संगठन ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर हाथ में तख्ती लेकर विरोध जताया। सभी ने आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग की। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा के बैनर तले सभी एकजुट हुए थे। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। इससे पहले सभी ने डॉ. रीना के चित्र के सामने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। दूसरी तरफ मौसेरे भाई का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर को बचाने में बनारस के एक राज्य मंत्री लगे हुए हैं। राजनैतिक दबाव के चलते आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed