फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. रीना के मौत के मामले में मिले कई साक्ष्य, पुलिस ने माना डॉ. आलोक ने किया ये काम

Mon, 15 Jul 2019 04:55 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 15 Jul 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Dr. reena singh death case police find Evidence against husband dr. alok singh in varanasi
डॉ. रीना सिंह और पति डॉ. आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हाई प्रोफाइल केस में पुलिस को अहम साक्ष्य मिले हैं। वाराणसी के टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह की मौत की तफ्तीश कर रही पुलिस के अनुसार उनके पति डॉ. आलोक सिंह के खिलाफ पर्याप्त तथ्य और साक्ष्य मिले हैं। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Dr. reena singh death case police find Evidence against husband dr. alok singh in varanasi
सीसीटीवी फुटेज में छत से गिरतीं डॉ. रीना - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक डॉ. रीना के घर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज, कॉल डिटेल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उनकी दोनों बच्चियों व ड्राइवर के बयान और अब तक की तफ्तीश के अनुसार डॉ. आलोक के खिलाफ हत्या का सबूत नहीं मिला है। उधर, डॉ. आलोक के बयान दर्ज करने के लिए उनकी तलाश जारी है।

Dr. reena singh death case police find Evidence against husband dr. alok singh in varanasi
डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो) और उनके पिता - फोटो : अमर उजाला

कैंट थाना अंतर्गत टैगोर टाउन में रहने वाली नर्सिंग होम संचालिका डॉ. रीना सिंह की दो जुलाई को मौत हो गई थी। डॉ. रीना के पति डॉ. आलोक और उनके मां-बाप के खिलाफ कैंट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के 11 दिन बाद भी पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। इसे लेकर डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह एसएसपी, आईजी और एडीजी जोन से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr. reena singh death case police find Evidence against husband dr. alok singh in varanasi
डॉ. रीना के गिरने से टेढ़ी हुई लोहे की चौकोर पाइप - फोटो : अमर उजाला

सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अब तक की हमारी तफ्तीश में डॉ. रीना को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के पर्याप्त साक्ष्य और तथ्य डॉ. आलोक के खिलाफ मिले हैं। हत्या से संबंधित साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले हैं। डॉ. आलोक की तलाश में हमारी पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Dr. reena singh death case police find Evidence against husband dr. alok singh in varanasi

कैंट पुलिस डॉ. रीना की नौकरानी और उनके अस्पताल के कर्मचारियों का भी बयान दर्ज करेगी। साथ ही पुलिस उन लोगों के बयान भी दर्ज करेगी जो डॉ. आलोक और डॉ. रीना के कॉमन फ्रेंड थे। सीओ कैंट ने बताया कि तफ्तीश में हम उन सभी बिंदुओं को शामिल करेंगे जो घटना से जुड़ी हुई हैं। लखनऊ एफ एसएल की टीम आगामी दो से चार दिन में क्राइम सीन रिक्रिएट कर लेगी और तब तक डॉ. रीना के सुसाइड नोट का भी एक्सपर्ट सत्यापन कर लेंगे। तथ्य और साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed