{"_id":"6ae19162985b67f142021d90","slug":"tragic-accident-in-mirzapur-three-people-motorcycle-killed-after-being-hit-vehicle-police-arrive-scene-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: वाहन के धक्के से बाइक सवार मासूम सहित तीन की मौत, शिनाख्त जारी; पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: वाहन के धक्के से बाइक सवार मासूम सहित तीन की मौत, शिनाख्त जारी; पहुंची पुलिस
Wed, 28 Oct 2026 11:38 AM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:38 AM IST
सार
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में नरायनपुर स्थित आलूमिल के सामने बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला, पुरुष और बच्चे की मौत हो गई। तीनों अहरौरा के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अदलहाट थाना क्षेत्र के आलूमिल नरायनपुर के सामने बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार महिला, पुरुष और बच्चे की मौत हो गई। तीनों बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान अहरौरा थाना क्षेत्र के निवासियों के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी पट्टीकला के ग्राम प्रधान को दी गई, जिसके बाद परिजनों को सूचना भेजी गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
खबर अपडेट की जा रही है...