उत्तर प्रदेश के वाराणसी के हाई प्रोफाइल केस में डॉ. रीना के पिता ने अहम खुलासा किया है। डॉ. रीना के पिता के कहने पर बेटी के बंद कमरे की तलाशी ली गई। एक अन्य बंद कमरे का ताला तोड़ कर उसे भी देखा गया। पुलिस से हुई बातचीत में डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह ने दामाद डॉ. आलोक के बारे में कई जरूरी बातें बताई।
2 of 5
पति के साथ डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह ने एसएसपी को बताया कि उनका दामाद डॉ. आलोक सिंह शार्ट टैंपर्ड है। उसके मानसिक तनाव का उपचार बीएचयू अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने एसएसपी को डॉ. आलोक के उपचार की ओपीडी की पर्ची भी दिखाई।
3 of 5
डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो) और पति डॉ. आलोक का अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
रंगनाथ सिंह ने कहा कि गुस्से में आकर आलोक कुछ भी कर सकता है। पहले भी वह कई बार उनकी बेटी को प्रताड़ित कर चुका था। परिवार की इज्जत की खातिर उन्होंने कभी पुलिस से शिकायत नहीं की।
4 of 5
डॉ.रीना सिंह के पिता (नीली टीशर्ट में)
- फोटो : अमर उजाला
रंगनाथ सिंह के अनुसार, उन्हें पता नहीं है कि उनकी दोनों नातिन कहां और किस हाल में हैं। ऊपर से कैंट थाने की पुलिस आरोपियों की ही मदद करती प्रतीत हो रही है। डॉ. आलोक को पुलिस की पल-पल की खबर कैंट इंस्पेक्टर के माध्यम से मिल जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि उनकी बेटी की हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया जाए। अगर उनकी बेटी खुद छत से कूदी होती तो वह गेट के बाहर गिरती, इसे पुलिस अधिकारी भी मान रहे हैं।
5 of 5
डॉ. रीना सिंह के पिता और सीसी फुटेज में ऊपर से गिरती डॉ. रीना
- फोटो : अमर उजाला
रंगनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस के उच्चाधिकारियों पर उन्हें विश्वास है, लेकिन जांच की गति में तेजी आनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या एक सामान्य आदमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया होता तो पुलिस उसे भी खुले में घूमने का मौका देती।