वाराणसी के हाई प्रोफाइल केस में पुलिस उलझती ही जा रही है। टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह के मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस अब क्राइम सीन रिक्रिएट करने वाली है। आत्महत्या और हत्या के बीच फंसे इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी पति डॉ. आलोक का पता लगाने में असफल रही है। वहीं, डॉ. रीना के पिता के कहने पर बेटी के बंद कमरे की तलाशी ली गई। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह की मौत कैसे हुई, इसकी तह तक जाने के लिए लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम शहर आकर क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी। इसके बाद जो निष्कर्ष सामने आएगा, उसकी रिपोर्ट कैंट पुलिस को सौंपी जाएगी। उधर, मंगलवार दोपहर एसएसपी ने सीओ कैंट और डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह के साथ घर का कोना-कोना खंगाला।
3 of 5
एसएसपी से बात करते डॉ. रीना के पिता
- फोटो : अमर उजाला
एक बंद कमरे का ताला तोड़ कर उसे भी देखा गया। लगभग एक घंटे तक इस बात पर चर्चा हुई कि डॉ. रीना छत से खुद गिरीं या उन्हें नीचे धकेला गया, लेकिन पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। बीती दो जुलाई की सुबह डॉ. रीना सिंह की मौत हो गई थी। उनके पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में पति डॉ. आलोक सिंह और उनके मां-बाप के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद गायब डॉ. रीना का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया और उसे अनलॉक कर डाटा सुरक्षित करने के लिए क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल को दिया गया है।
हालांकि एक हफ्ते बाद भी पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। इस संबंध में सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डॉ. आलोक की तलाश में पुलिस टीमें जौनपुर सहित अन्य स्थानों पर भेजी गई है। साक्ष्य एकत्र करने का काम जारी है और मामले में सही कार्रवाई होगी।
5 of 5
सीसीटीवी फुटेज में छत से गिरतीं डॉ. रीना
- फोटो : अमर उजाला
सीओ कैंट ने बताया कि डॉ. रीना के घर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज के अनुसार एक जुलाई की रात करीब 3:47 बजे वह कमरे से निकल कर छत की ओर गई थी। करीब 5:17 बजे वह जमीन पर गिरीं और 5:45 बजे के बाद डॉ. आलोक उनके पास गए। डॉ. रीना छत से खुद नीचे कूदीं या किसी और ने उन्हें उठाकर धकेला, इसे लेकर संशय बरकरार है।