{"_id":"5a951f084f1c1bf17b8b9a92","slug":"devotees-of-lord-shiva-played-holi-with-ashes-of-bodies-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मणिकर्णिका महाश्मशान में धधकती चिताओं के बीच चिता की राख से खेली अनोखी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिकर्णिका महाश्मशान में धधकती चिताओं के बीच चिता की राख से खेली अनोखी होली
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Holi With Ashes In Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों से होली तो आपने खूब खेली होगी, दुनिया के अलग-अलग देशों में फल-फूल से लेकर रंगों की होली खेली जाती है लेकिन महादेव की नगरी काशी की बात ही निराली है। ये एक ऐसा शहर है जहां महाश्मशान में भी फागुन मनाया जाता है। महादेव की नगरी काशी में ही दुनिया की यह सबसे अनूठी होली मनाई जाती है।आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
holi with ashes
- फोटो : अमर उजाला
राग और विराग की नगरी काशी में मणिकर्णिका घाट पर महाश्मशान पर बाबा भोले के भक्तों ने चिता भस्म की होली खेली। इसके साथ ही महाश्मशाननाथ का पूजन कर होली और अन्य के अनुष्ठान शुरू किए। काशी की यह रंगभरी एकादशी के बाद विधान युगों पुरानी मानी जाती है।
holi with ashes
- फोटो : अमर उजाला
मान्यता है अपने गौना के दूसरे दिन बाबा भक्तों और अपने गण यानि भूतों व औघडों के बीच आते हैं और उनके साथ अलग उत्सव मनाते हैं। इसी परंपरा के निर्वहन में रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन भक्तों ने महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर भस्म व अबीर से होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
holi with ashes
- फोटो : अमर उजाला
परंपरा के अनुसार पहले शिव के ही अंश माने जाने वाले बाबा मसाननाथ को भस्म औऱ अबीर चढ़ाकर भक्तों ने एक दूसरे को भस्म लगाया। काशी की इस अद्भुत होली मे शव का अंतिम संस्कार करने आए लोग भी काफी खुश होकर शामिल हुए।
विज्ञापन
holi with ashes
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दोपहर 12 बजे मणिकर्णिकाघाट के महाश्मशाननाथ मंदिर में बाबा संग भक्तों ने चिता भस्म की होली खेली। एक तरप चिताएं धधक रही थीं तो वहीं दूसरी और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लोग शांत हुए चिता से भष्म उठा कर एक दूसरे पर फेंक रहे थे।