फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मां विंध्यवासिनी का लिया आशीर्वाद, बोले - मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं, जो मां ने बुलाकर दर्शन दिए

Thu, 24 Jun 2021 07:32 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Thu, 24 Jun 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
deputy chief minister keshav prasad maurya visit Mirzapur Vindhyachal worship of Ma Vindhyavasini
मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : Twitter: @kpmaurya1

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन किया। डिप्टी सीएम मिर्जापुर नगर में कार्यक्रम के बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन से पहले कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर मां श्रीकाली व अष्टभुजा देवी का आशीर्वाद लिया। 


दोपहर दो बजकर 15  मिनट पर काली खोह पहाड़ी पर स्थित महाकाली माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन व पूजन के साथ ही मां काली की आरती की। इसके उपरांत अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित मां अष्टभुजी देवी के दरबार पहुंचे। इसके बाद मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में पहुंचकर विधि-विधान पूर्वक दर्शन-पूजन किए। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने डिप्टी सीएम को मां विंध्यवासिनी का चित्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

deputy chief minister keshav prasad maurya visit Mirzapur Vindhyachal worship of Ma Vindhyavasini
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विंध्याचल धाम के सिद्ध पीठ माता अष्टभुजी एवं माता काली का लिया आशीर्वाद। - फोटो : Twitter: @kpmaurya1

डिप्टी सीएम मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं को चरण स्पर्श करते हुए हवन कुंड में हवन-पूजन आहूति डाली। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं कि मां विंध्यवासिनी ने बुलाकर दर्शन दिया। 

deputy chief minister keshav prasad maurya visit Mirzapur Vindhyachal worship of Ma Vindhyavasini
मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर निकलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : Twitter: @kpmaurya1

मां विंध्यवसिनी मंदिर को भव्य रूप देने के लिए प्रदेश सरकार विंध्य कॉरिडोर के माध्यम से आस्थाधाम का विकास कर रही है। इस निर्माण से यहां आने वाले भक्तों को पहले की अपेक्षा बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि माता के दरबार के विकास में जो भी जरुरत होगी, प्रदेश सरकार पूरा करेगी। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा समेत अन्य सभी विधायक के अलावा भाजपा नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
deputy chief minister keshav prasad maurya visit Mirzapur Vindhyachal worship of Ma Vindhyavasini
मिर्जापुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : Twitter: @kpmaurya1

मां विंध्यवासिनी के दर्शन व पूजन पश्चात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संघ के पूर्व प्रांत प्रचारक सोहन लाल श्रीमाली के घर जाने की संभावना थी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था भी कर ली थी। लेकिन दर्शन में देरी व मौसम खराब होने के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। सोहन लाल माली हाल ही में संघ के सभी पदों को छोड़ कर राजनीति के क्षेत्र में उतर गए हैं। कयास लगाया जा रहा कि वे मिर्जापुर के किसी विधानसभा से चुनाव भी लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
deputy chief minister keshav prasad maurya visit Mirzapur Vindhyachal worship of Ma Vindhyavasini
मिर्जापुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : Twitter: @kpmaurya1

साहब हमार जमीनियां त लेई लिहेन, पईसवा नाहीं मिलल
मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन कर बाहर निकलते एक महिला समेत राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी अमित पांडेय ने अपनी-अपनी फरियाद सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि हाल ही में उनके साथ पुलिस वालों ने मारपीट की और पुलिस द्वारा पैसों की मांग की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed