फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: गंगा तट से लेकर गली, मोहल्लों में मना ‘योगोत्सव’, लोगों ने छतों और पार्कों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया योग

Tue, 22 Jun 2021 01:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Jun 2021 01:51 AM IST
सार

आज पूरी दुनिया विश्व योग दिवस मना रही है। वाराणसी में भी लोग योग को लेकर उत्साहित दिखे हैं। कन्या पीजी कॉलेज की ओर से योग दिवस पर ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राएं उत्साहित दिखीं।
 

विज्ञापन
International Yoga Day 2021: students showed yogasan through posters in varanasi
छात्राओं ने किया योग। - फोटो : अमर उजाला

सूरज की पहली किरण के साथ सोमवार को काशी अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की साक्षी बनी। गंगा तट से लेकर छत, पार्क, बगीचे, आंगन, अपार्टमेंट के कम्युनिटी हॉल संग वर्चुअल मंच पर भी योग की कक्षाएं सजीं। तन और मन को ऊर्जा से भरने के लिए अधिकारियों, समाजसेवियों, परिवार के सदस्यों व आम जन ने योग किया। सोमवार को वाराणसी स्मार्ट सिटी व वाराणसी नगर निगम ने वर्चुअल योगाभ्यास किया। जिसमें नगर आयुक्त गौरांग राठी ने दैनिक जीवन में योग की महत्ता बताते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करने की अपील की।



योग दिवस के अवसर पर गणपति रेजीडेंसी में रहने वाले परिवार की महिलाओं ने ऑनलाइन योग किया। योग प्रशिक्षक श्यामली यादव के कुशल निर्देशन में महिलाओं ने घर में रहते हुए योगाभ्यास किया। जिसमें विजया तिवारी, अनुपमा, विवेचना वर्मा, रिंकू राणा, प्रीति झा आदि शामिल रहीं।

वहीं मंडुवाडीह स्थित महावीर हाइट्स सोसाइटी में योगगुरु अमित गुप्ता ने अनुलोम विलोम, पद्मासन, वज्रासन का अभ्यास कराया। इस दौरान रमेश प्रदवानी, सुरेश शाह, संजय, रघु मेहरा, विजय शाह, आलोक आदि मौजूद रहे।वहीं अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने रंगों व रेखाओं से योग आसन दिखाए और योग से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया।

International Yoga Day 2021: students showed yogasan through posters in varanasi
व्यग्र फाउंडेशन के लोगों ने किया योग - फोटो : अमर उजाला

छात्राओं के कला की तारीफ करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने स्वास्थ्य के लिए योग को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कुमकुम मालवीय ने कहा की योग के जरिए हम मन और शरीर को स्वस्थ रखते हुए एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते है।

शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्षा डॉ. मृदुला व्यास ने कहा कि नियमित योग करने से हम तमाम शारीरिक विकारों से बच सकते है। पोस्ट कोविड मरीज योग के माध्यम से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते है।

International Yoga Day 2021: students showed yogasan through posters in varanasi
गंगा तट से लेकर गली, मोहल्लों में मना ‘योगोत्सव - फोटो : अमर उजाला
गंगा तट से लेकर छत, पार्क, बगीचे, आंगन, अपार्टमेंट के कम्युनिटी हॉल संग वर्चुअल मंच पर भी योग की कक्षाएं सजीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2021: students showed yogasan through posters in varanasi
गंगा तट से लेकर गली, मोहल्लों में मना ‘योगोत्सव’ - फोटो : अमर उजाला
मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के भिक्षु चंदिमा की अध्यक्षता में शिवदासपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सेंसेई माया पटेल, दिव्या पांडेय, ज्योति व निधिराज ने खिलाड़ियों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान जूम एप से मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली, बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र व बिहार से सेंसेई विक्रम मिश्र की टीम ने योगाभ्यास किया। 
विज्ञापन
International Yoga Day 2021: students showed yogasan through posters in varanasi
गंगा तट से लेकर गली, मोहल्लों में मना ‘योगोत्सव - फोटो : अमर उजाला
महिला पंतजलि योग समिति की ओर से ऑनलाइन योगाभ्यास किया गया। जिसमें शहर की विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लेकर योग कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षक कुशला जायसवाल ने लोगों को अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, सूर्य नमस्कार आदि आसान का अभ्यास कराया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed