{"_id":"5a4612674f1c1ba7668bcd59","slug":"dalai-lama-four-days-trip-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे दलाई लामा, इस शानदार अंदाज में हुआ स्वागत, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे दलाई लामा, इस शानदार अंदाज में हुआ स्वागत, देखें तस्वीरें
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Fri, 29 Dec 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म गुरु परमपावन दलाई लामा शुक्रवार को चार दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे। काशी पहुंचने पर दलाई लामा का शानदार अंदाज में स्वागत हुआ। धर्म गुरु को रिसीव करने के लिए कई अधिकारी पहुंचे। आगे की स्लाइड्स देखें...
दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
परमपावन के सारनाथ पहुचंने पर पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। केंद्रीय तिब्बती अध्ययन संस्थान के छात्रों ने संस्थान में उनके आने वाले रास्ते पर रंगोली बनाई। इसके अलावा दलाई लामा के आगमन पर धुन बजाकर स्वागत किया गया।
दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
धर्म गुरु 30 दिसंबर को केंद्रीय तिब्बती अध्ययन संस्थान में आयोजित ‘माइंड इन इंडियन फिलोसॉफिकल थॉट्स एंड मॉडर्न साइंस’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लेंगे। परमपावन 31 दिसंबर को पुन: सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक सेमिनार में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
एक जनवरी, 2018 को नए साल के पहले दिन संस्थान की 50वीं जयंती पर सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। इसी दिन दोपहर में बोध गया के लिए हवाई मार्ग से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
उनकी सुरक्षा में में दो डिप्टी एसपी, चार थानेदार, 42 सब इंस्पेक्टर, 100 कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात रहेगी। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वयॉड कार्यक्रम स्थल की रोजाना तलाशी लेगा और सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरे से मॉनीटरिंग की जाएगी। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा।