फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताउते का असर: बनारस में बारिश ने तोड़ा 52 साल का रिकार्ड, 24 के बाद फिर बिगड़ेगा मौसम

Fri, 21 May 2021 12:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 May 2021 12:12 AM IST
सार

 चक्रवाती तूफान ताउते भले ही थम चुका हो, लेकिन वाराणसी सहित कई जिलों में मौसम को बिगाड़ दिया है। मई महीने में एक दिन में हुई इस बारिश से पिछले 52 साल का रिकार्ड भी टूट गया है। 

विज्ञापन
cyclone tauktae impact Rainfall breaks 52 years record in Banaras warning issued by imd weather
चक्रवाती तूफान ताउते भले ही थम चुका हो, लेकिन वाराणसी सहित कई जिलों में मौसम को बिगाड़ दिया है। मई महीने में एक दिन में हुई इस बारिश से पिछले 52 साल का रिकार्ड भी टूट गया है। - फोटो : अमर उजाला

अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान ताउते भले ही थम चुका हो, लेकिन वाराणसी सहित कई जिलों में मौसम को बिगाड़ दिया है। रुक-रुक कर हो रही बारिश और बूंदाबांदी ने वैशाख में ही भादो का अहसास करा दिया। ताउते के असर से 24 घंटे में 83 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।



मई महीने में एक दिन में हुई इस बारिश से पिछले 52 साल का रिकार्ड भी टूट गया है। इसके पहले मई महीने में अब तक सबसे ज्यादा 1969 में 76.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। ताउते तूफान का असर वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले तीन दिन से बना है।

मंगलवार के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को भी पूरी रात गरज चमक और तेज हवा संग झमाझम बारिश हुई। पिछले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सोमवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान था वहीं मंगलवार को कम होकर 32 और बुधवार को 30.6 जबकि बृहस्पतिवार को 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

cyclone tauktae impact Rainfall breaks 52 years record in Banaras warning issued by imd weather
ताउते का असर : तीसरे दिन 83 मिलीमीटर बारिश दर्ज - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 52 साल बाद एक दिन में 83 मिलीमीटर बारिश हुई है, इसके पहले 76.6 मिलीमीटर 1969 में बारिश मई में हुई थी। तूफान ताउते का असर शुक्रवार तक बना रहेगा। इस समय ताउते दक्षिणी पश्चिमी यूपी पर है। शनिवार से मौसम साफ होने की संभावना है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी एक चक्रवाती तूफान उठने के आसार है। इसकी वजह से 24 मई के बाद तेज हवा संग बारिश की संभावना रहेगी।
cyclone tauktae impact Rainfall breaks 52 years record in Banaras warning issued by imd weather
पूर्वांचल में ताउते का कहर - फोटो : अमर उजाला
रात में हुई बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव, सीवर ओवरफ्लो की समस्या खड़ी हो गई। जबकि नगर निगम के अधिकारियों की ओर से लगातार सफाई का दावा किया जा रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए कोविड-19 वार रूम नंबर 1077 पर जलभराव की सूचनाएं दें। सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने जोन पर जलभराव वाले इलाकों से पानी निकलवाएं। शिवाला, सोनारपुरा, सामने घाट, हुकुलगंज त्रिमुहानी से चौका घाट पुल के पहले मार्ग पर घंटों पानी भरा रहा। यहां पर अक्सर पाइप लाइन जाम होने से सीवर का गंदा पानी मेन रोड पर बहता रहता है। बारिश में शहर की स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
cyclone tauktae impact Rainfall breaks 52 years record in Banaras warning issued by imd weather
पूर्वांचल में ताउते का कहर - फोटो : अमर उजाला
बारिश से पैदा हुई सीवर, पेयजल, सफाई व्यवस्था नगर आयुक्त गौरांग राठी ने दूर कराई। औसानगंज क्षेत्र में दूषित पेयजल की शिकायत प्राप्त होने पर दो स्थानों पर पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत कराई। सरैया डाट पुल के पास जलभराव हो गया था। जलकल एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आपसी समन्वय के साथ उक्त स्थल से पानी की निकासी कराई गई। 
विज्ञापन
cyclone tauktae impact Rainfall breaks 52 years record in Banaras warning issued by imd weather
पूर्वांचल में ताउते का कहर - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के डीआरडीओ के अस्थायी अस्पताल के आसपास जलभराव की समस्या दूर कराई। वहां बने नालों के माध्यम से जलनिकासी कराई गई, साथ ही मैदान में हुई जलजमाव की भी निकासी कराई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed