पति का इंतजार कर रही पत्नी गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकली तो पति के कार पर नजर पड़ी। वह कार का दरवाजा खोलते ही चीख पड़ी और मदद मांगने लगी। अंदर ऐसा खैफनाक दृश्य था जिसे देख वह बेसुध हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
वाराणसी के अतिसुरक्षित क्षेत्र डीरेका (डीएलडब्लू) में बीती रात घटी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। डीरेका परिसर में कंदवा गेट के पास कर्मचारी नेता ताराधीश मुकेश (43) मंगलवार रात करीब दस बजे बदमाशों ने घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी।
3 of 9
mukesh
- फोटो : अमर उजाला
पति का इंतजार कर रही पत्नी गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकली तो पति के कार पर नजर पड़ी। वह कार का दरवाजा खोलते ही चीख पड़ी और मदद मांगने लगी। आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आ गए और एक युवक की मदद से गंभीर हालत में मुकेश को डीरेका अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान मुकेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश बिहार के मुंगेर के रहने वाले थे। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार वारदात में 32 बोर की पिस्टल का उपयोग किया गया है। दो बाइक पर सवार बदमाशों ने आधा दर्जन राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की।
5 of 9
dipak ratan
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर मौके पर आईजी रेंज दीपक रतन, एससपी रामकृष्ण भारद्वाज और एसपी सिटी दिनेश कुुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि वारदात की तहकीकात के लिए डीरेका परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आरपीएफ की मदद से खंगाली जा रही है।