{"_id":"6b09a48d5d6f8adff901c956","slug":"26-year-old-mother-of-two-dies-after-suspected-poison-consumption-in-mathura-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुला गई किरन: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार, शादी और फिर मौत...दो बच्चों को दिया जन्म, ऐसे चली गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुला गई किरन: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार, शादी और फिर मौत...दो बच्चों को दिया जन्म, ऐसे चली गई जान
Fri, 27 Nov 2026 09:11 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:11 PM IST
सार
मथुरा के चौमुहां में 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। शादी समारोह से लौटे पति ने उसे गंभीर हालत में पाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में गुरुवार रात एक 26 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
26 वर्षीय किरन अपने पति विशाल और दो बच्चों के साथ आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोकुल रेस्तरां के पास किराए के मकान में रहती थी। बृहस्पतिवार रात विशाल एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात जब वह घर लौटा तो किरन गंभीर हालत में मिली। उसे देखकर विशाल के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आनन-फानन में उसने अपने साथियों की मदद से किरन को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसने इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी। प्राथमिक उपचार के दौरान किरन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। किरन की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
पति विशाल ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी किरन से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। किरन मूल रूप से रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव भाहई की रहने वाली थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुए और बाद में उन्होंने शादी कर ली थी।
इसके बाद से वे अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते महिला द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई प्रार्थना-पत्र नहीं मिला है।
