{"_id":"6b09a38814ec4e63bb02810e","slug":"smuggler-bringing-opium-and-drugs-from-bihar-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165088-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बिहार से अफीम और ड्रग्स लेकर आने वाला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बिहार से अफीम और ड्रग्स लेकर आने वाला तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के जींद निवासी यश बिश्नोई (27) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उसके पास से 656 ग्राम अफीम और 21 ग्राम एमडीएमए बरामद की है। आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से नशीले पदार्थ लाकर हरियाणा और दिल्ली से सटे इलाकों में सप्लाई करता था। क्राइम ब्रांच की एनआर-दो यूनिट को 25 नवंबर को सूचना मिली थी कि एक युवक बैग में नशीले पदार्थ लेकर रोहिणी सेक्टर-34 स्थित यूईआर-दो सर्विस रोड पर आने वाला है। टीम ने बस स्टैंड के पास संदिग्ध युवक को देखा तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर बैग से 677 ग्राम नशीले पदार्थ मिले।