वाराणसी के बड़ी पियरी निवासी रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू के पिता रामकुमार ने बचपन में उसका नाम बाबू रखा था। उन्हें क्या पता था कि बाबू अपनी उम्र से ज्यादा आपराधिक मुकदमों का आरोपी बनकर पुलिस मुठभेड़ में एक दिन मारा जाएगा। किट्टू के खिलाफ वाराणसी और गाजीपुर में हत्या के सात, हत्या के प्रयास में नौ और रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में 34 मुकदमे दर्ज थे।
वाराणसी एनकाउंटर की तस्वीरें: 10 साल पहले हत्या कर सुर्खियों में आया था किट्टू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी जब एसटीएफ के हाथों मारा गया तो किट्टू ने उसके गिरोह की कमान संभाल ली और मनीष सिंह सोनू के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा। इसके बाद वह जेल से भी रंगदारी वसूलने और हत्या की साजिश रचने में शामिल रहता था।
इस बीच किट्टू गाजीपुर में अफीम का अवैध धंधा करने वाले एक बदमाश और पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के कई अन्य सफेदपोशों के साथ भी नजदीकी संबंध स्थापित कर लिया था। सितंबर 2018 में 50 हजार के कुख्यात इनामी बदमाश रईस बनारसी और बदमाश राकेश अग्रहरि की हत्या में किट्टू का नाम सामने आया था।
इसके बाद भी चौक क्षेत्र के दालमंडी, रेशम कटरा, सुडि़या, ठठेरी बाजार और सप्तसागर मंडी के दवा व्यापारियों के साथ ही ठेकेदारों और डॉक्टरों से लगातार वह रंगदारी वसूल रहा था।
बदमाश रईस बनारसी और राकेश अग्रहरि की हत्या में वांछित किट्टू को क्राइम ब्रांच ने 20 मार्च 2019 को लोहता क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। तब किट्टू पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उस दौरान किट्टू अपने साथी नारायण के साथ डीरेका के एक ठेकेदार की हत्या करने जा रहा था। किट्टू ने तब पुलिस को बताया था कि मुठभेड़ में मारे गए सनी सिंह के गिरोह की कमान अब वही संभाल रहा है। मनीष और अन्य बदमाश अब उसे ही अपना सरगना मानते हैं।
मार्च 2019 में जब किट्टू गिरफ्तार किया गया था तब उसने कहा था कि वह जरायम जगत के कुख्यात नाम रहे मुन्ना बजरंगी के तौर पर खुद को स्थापित करना चाहता है। काली टोपी पहनकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए किट्टू चर्चित था।
पुलिस लाइन में जब उससे पूछा गया था कि वह काली टोपी पहन कर अपराध क्यों करता है तो उसका कहना था कि काला रंग महादेव का आशीर्वाद है। महादेव ही मेरी रक्षा करते हैं और वही हमें मुन्ना बजरंगी के जैसे बनाएंगे। हालांकि किट्टू का यह सपना पूरा नहीं हो सका।
सराफा कारोबारी से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी
किट्टू ने अपने घर के समीप ही रहने वाले बड़ी पियरी निवासी सराफा कारोबारी से बीती 15 नवंबर की रात 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। पिस्टल सटा कर काफी देर तक कारोबारी को धमकाने का सीसी फुटेज बुधवार की दोपहर सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसे लेकर पुलिस की खासी किरकिरी हुई थी।