फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद सड़क हादसा: सीमेंट से लदे ट्रक के नीचे दब गईं चीखें, मंजर देखकर सहम गए लोग

Fri, 27 Nov 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Road Accident News: four died including two student in Road Accident
फ़िरोज़ाबाद सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हुए हादसे ने लोगों का दहला दिया। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो में सवार लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला और सीमेंट से लदे ट्रक के नीचे उनकी चीखें दब गईं। इस हादसे में टेंपो सवार दो छात्राओं सहित चार की मौत हो गई है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। कुछ लोग घायल हुए हैं। इनकी हालत गंभीर है। 

Firozabad Road Accident News: four died including two student in Road Accident
ट्रक के नीचे दबा टेंपो - फोटो : अमर उजाला
हादसा गुरुवार सुबह तकरीबन सवा 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार टेंपो सवारियों को लेकर फिरोजाबाद की ओर आ रहा था। तभी पीछे आ रहा सीमेंट से लदा ट्रक ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर टेंपो पर पलट गया। पूरा टेंपो ट्रक के नीचे आ गया। हादसा देखकर घटनास्थल पर मौजूद लोग सहम गए। 
Firozabad Road Accident News: four died including two student in Road Accident
फ़िरोज़ाबाद सड़क दुर्घटना: घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पूरा टेंपो ट्रक के नीचे दब गया था। इसके कारण उसमें सवार लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर ही दो छात्राओं, एक मासूम बच्चे और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Road Accident News: four died including two student in Road Accident
फ़िरोज़ाबाद सड़क दुर्घटना: मृतक छात्रा किरण और तृप्ति - फोटो : अमर उजाला
दो मृतकों की पहचान किरण राजपूत पुत्री जितेंद्र राजपूत निवासी पक्का बाग, इटावा और तृप्ति चौधरी पुत्री कृष्णकांत चौधरी निवासी इटावा के रूप में हुई। ये दोनों बीटीसी की छात्राएं थीं। बच्चे और महिला की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Firozabad Road Accident News: four died including two student in Road Accident
फ़िरोज़ाबाद सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद देर से राहत कार्य शुरू हुआ। इससे ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। मौके पर पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रक हटवाया। इसके बाद टेंपों में फंस लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक चार की मौत हो चुकी थी। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक और परिचालक हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed