{"_id":"6a9ee29882725ce4880bb15d","slug":"land-dispute-turns-deadly-in-jhabua-son-beats-70-year-old-father-to-death-with-sticks-and-clubs-jhabua-news-c-1-1-noi1456-4700056-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: पोते के नाम जमीन करना चाहते थे बुजुर्ग, बेटे ने कर दी हत्या: झाबुआ में सनसनीखेज वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: पोते के नाम जमीन करना चाहते थे बुजुर्ग, बेटे ने कर दी हत्या: झाबुआ में सनसनीखेज वारदात
Tue, 08 Sep 2026 08:31 AM IST
झाबुआ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
Published by: झाबुआ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:31 AM IST
सार
झाबुआ के ग्राम उमरिया दरबार में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुजुर्ग अपनी दो बीघा जमीन पोते गोविंद के नाम करना चाहते थे, जबकि उनका बेटा सुनील जमीन अपने नाम करवाना चाहता था।
विज्ञापन
आरोपी बेटा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झाबुआ के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उमरिया दरबार में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी बेटे सुनील ने अपने 70 वर्षीय वृद्ध पिता अनसिंह पिता खुमसिंह डामोर को केवल इस बात पर मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वे अपनी दो बीघा जमीन अपने पोते (मृतक के दूसरे बेटे के बेटे) गोविंद के नाम करना चाहते थे, जबकि आरोपी बेटा उस जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था।
मारपीट और इलाज के दौरान मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 1 सितंबर की शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। आरोपी सुनील ने अपने पिता अनसिंह डामोर के साथ ग्राम उमरिया सालम में मांगलिया सिंगाड के घर के पास लात-घूंसों और लाठी से बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में बुजुर्ग पिता के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वे बेहोश हो गए। आरोपी उन्हें पहले पारा अस्पताल, फिर झाबुआ और दाहोद अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान छह सितंबर की रात करीब 9:45 बजे उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- बैतूल: दर्शन के लिए आया था परिवार, बच्चे ने घुमाया एक्सीलेटर और मंदिर में जा घुसी स्कूटी; बाल-बाल बचा बच्चा
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और मर्ग कायम
कोतवाली टीआई आरसी भास्करे ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के पोते गोविंद पिता अनिल डामोर (उम्र 20 वर्ष) ने थाना कोतवाली झाबुआ में आकर दी। प्रार्थी की रिपोर्ट और मर्ग क्रमांक 183/2026 की जांच के आधार पर की गई प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी सुनील ने सुनियोजित तरीके से जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी। मर्ग जांच के दौरान शॉर्ट पीएम रिपोर्ट, साक्षी दितुबाई पति मंगलिया सिंगाड और सूचनाकर्ता गोविंद के बयानों के आधार पर आरोपी सुनील पिता अनसिंह डामोर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सोमवार को शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय झाबुआ में करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।