{"_id":"5bd2eabbbdec2269377f7132","slug":"cracker-blast-in-varanasi-accused-neighbour-very-sad-this-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस के मकान में विस्फोट: पड़ोसी के बेटों की पथराई आंखें पूछ रहीं-हमारे पापा का क्या कसूर था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के मकान में विस्फोट: पड़ोसी के बेटों की पथराई आंखें पूछ रहीं-हमारे पापा का क्या कसूर था
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के लहरतारा में पटाखों का अवैध धंधा रिंकू भारती करता था लेकिन इसकी कीमत पड़ोसी मेवालाल गुप्ता को जान देकर चुकानी पड़ी। मेवालाल गुप्ता के बेटे सुनील और किशन यही कहते हुए रोये जा रहे थे कि आखिर हमारे पापा का क्या कसूर था...? सुनील व किशन के साथ ही उनकी मां मीरा देवी और बहन प्रीति का बिलखना देख ढांढस बंधाने आए पड़ोसियों और रिश्तेदारों की हिम्मत भी जवाब दे जा रही थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
बीट आरक्षी और लहरतारा चौकी प्रभारी की कार्यशैली के साथ अधिकारियों का पर्यवेक्षण सवालों के घेरे में
- फोटो : अमर उजाला
धमाके से तीन मौतों को लेकर मोहल्ले के लोग खासे दुखी हैं। मोहल्ले के लोगों ने जब यह जाना कि रिंकू की 10 माह की बेटी विधि की मौत हो गई है और इसके बावजूद वो कहीं छिपा हुआ है तो सभी ने खासी नाराजगी जाहिर की। सबका कहना था कि आखिर कैसा पिता है जो दुधमुंही बच्ची की मौत के बाद भी सामने नहीं आ रहा है। वहीं, रिंकू की मां तारा देवी को विधि का शव सुपुर्द किया गया।
अवैध तरीके से रखे और बनाए जा रहे पटाखों में गैस सिलिंडर के लीक होने से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद भाई के साथ भागे रिंकू को पुलिस अभी तक तलाश नहीं सकी है। मंडुवाडीह थाने में रिंकू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बीच एसएसपी ने माना है कि धमाके के बाद ध्वस्त हुए घर में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था। बच्ची विधि की मौत के बाद लहरतारा धमाके में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। बुधवार को शकील (27) और मेवालाल गुप्ता (58) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
धमाके में घायल रिंकू की भांजी चिंकी बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। वहीं, मंडलीय अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किए गए रिंकू के दूसरे किरायेदार आरिफ उर्फ अब्दुल्ला (26) की हालत चिंताजनक बताई गई है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि रिंकू वर्षों से पुलिस की मिलीभगत से अवैध तरीके से पटाखे बेचता था। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में इस वर्ष खुद भी पटाखे तैयार कराने की फिराक में था। पटाखों में आग लगने से ही धमाका हुआ और बच्ची सहित तीन लोगों की जान गई।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
बता दें कि रिंकू के मकान में धमाका हुआ तो मलबे के कुछ टुकड़े 20 मीटर दूर तक उड़ कर गए थे। मसाला विक्रेता शंकर ने बताया कि मलबे का एक टुकड़ा उनकी गुमटी तक आया और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस तरह आसपास के अन्य मकानों की छतों पर भी रिंकू के मकान का मलबा गिरा था।