फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठेकेदार हत्याकांड: आरोपी खुद को बताता है कई प्रमुख नेताओं का करीबी, ग्रामीण खौफ में कहते हैं 'दादा'

Mon, 19 Oct 2020 10:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 19 Oct 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Contractor shot dead in Ghazipur accused tell himself as close to prominent leaders

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद स्थित मरदह थाना क्षेत्र का बोगना गांव सोमवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहत से गूंज उठा। भूमि विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर ठेकेदार अनिल सिंह की हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में वहां मौजूद उनके भतीजे समेत दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



ठेकेदार के घायल भतीजे राजकुमार ने बताया कि घर के दरवाजे के सामने की सड़क हटवाने वाले थे। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। इसे लेकर पुरानी रार चली आ रही थी। उन्होंने कहा कि दरवाजे पर जब हमलावर पहुंचे तो यह पता नहीं था कि वह हत्या की नियत से आए हैं। कहा कि हमलावरों को एक सत्ताधारी नेता का संरक्षण प्राप्त है। फिलहाल पुलिस परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।

Contractor shot dead in Ghazipur accused tell himself as close to prominent leaders

ठेकेदार के घायल भतीजे राजकुमार सिंह ने बताया कि गोली मारने वाले गांव के ही रहने वाले हैं। बताया कि घटना को अंजाम देने वाला सत्ताधारी दल से जुड़ा है और खुद को कई प्रमुख नेताओं का करीबी भी बताता है। उसकी दबंगई इतनी है कि ग्रामीण डर से उसे दादा भी कहते हैं।

वारदात को अंजाम देने वाले के घर में एक हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर भी हैं। जब वह दोनों दरवाजे पर पहुंचे तो पता ही नहीं चला कि वे पहले से हथियार लेकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए हैं।

Contractor shot dead in Ghazipur accused tell himself as close to prominent leaders

बोगना गांव निवासी अनिल सिंह और कल्पनाथ सिंह दो भाई है। अनिल सिंह के बड़े भाई कल्पनाथ सिंह घर पर ही खेती-किसानी का काम करते हैं। जबकि अनिल मुंबई के एक कंट्रक्शन कंपनी में मजदूर उपलब्ध कराने की ठेकेदारी करते थे। मृतक के दो पुत्र अंकित और शनि, जो अपने पिता के साथ मुबंई में ही रहते हैं। हत्या की जानकारी होते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

मुंबई में भी हुआ था जमीन का विवाद
ठेकेदार अनिल सिंह की हत्या की घटना को अंजाम देने वालों से कुछ दिन पूर्व मुबंई में भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि आरोपी इसी टोह में थे कि कब हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed