फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: कांग्रेस ने 'मेरी जान संविधान' के नारों के साथ निकाला मार्च, बताया पवित्र ग्रंथ

Sat, 25 Jan 2020 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jan 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Congress march on cinstitution before republic day evening in varanasi
कांग्रेस ने निकाला मार्च। - फोटो : अमर उजाला।

भारी भरकम पुलिस सुरक्षा के बीच कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान मार्च, भारत माता मंदिर से संविधान की शपथ के साथ पटेल चौराहा मलदहिया पहुंचकर समाप्त हुआ। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम जनमानस में संविधान के प्रति लोगों में भावना जगाने का प्रयास किया।

Congress march on cinstitution before republic day evening in varanasi

कांग्रेस का कहना था कि लोग यह मानें व समझें कि देश का संविधान ही हमारा पवित्र ग्रंथ है। जिसका सम्मान देश के हर नागरिक को उसी तरह करना चाहिए, जैसे हम अपने धार्मिक ग्रंथ का करते हैं।

Congress march on cinstitution before republic day evening in varanasi

मार्च शुरू होने के पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयशंकर पांडेय ने उपस्थित कांग्रेसजनों के बीच संविधान की उद्देशिका पढ़ी व शपथ दिलाई कि हम भारत के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शपथ लेते हैं कि हम अपने शुद्ध अंतःकरण से सदैव देश के संविधान के प्रति पूरी निष्ठा और आस्था रखेंगे और देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress march on cinstitution before republic day evening in varanasi

शामिल मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मेरी जान-संविधान, मजहब नहीं सिखाता-आपस में बैर रखना, एकता व समरसता संविधान की विशेषता आदि नारे लिखी तख्तियां ले रखे थे।

विज्ञापन
Congress march on cinstitution before republic day evening in varanasi

संविधान मार्च भारत माता मंदिर से वंदे मातरम गीत के साथ प्रारंभ होकर सिगरा चौराहा होते हुए पटेल चौराहा मलदहिया पहुंचा जहां राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन अमृता पाण्डेय व पुनीत मिश्रा ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed