फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM योगी आज करेंगे सोने की पालकी का दर्शन, मायावती ने किया था अनावरण

Wed, 31 Jan 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 31 Jan 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
CM yogi will visit golden palki who inaugrate by mayawati
sir gobardhan - फोटो : अमर उजाला
गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी स्थित सीर गोवर्धन में सोमवार से हर और आस्था का रंग नजर आने लगा है। इस समारोह में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी आज शिरकत करने वाले हैं। सीएम योगी आज संत रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे, सोने की पालकी का दर्शन करेंगे और लंगर में भक्तों के साथ प्रसाद भी ग्रहण करेंगे। इस पालकी का अनावरण 2008 में बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया था। आगे की स्लाइड्स में जानिए इस मंदिर की रोचक बातें...


 
CM yogi will visit golden palki who inaugrate by mayawati
sir gobardhan - फोटो : अमर उजाला

धर्म की नगरी काशी में संत रविदास के मंदिर को काशी विश्वनाथ मंदिर के बाद दूसरे ‘गोल्डन टेंपल’ के नाम से जाना जाता है। मंदिर के शिखर का कलश और मंदिर में संत रविदास की पालकी से लेकर छत्र तक सब कुछ सोने का है। जिनका दर्शन जयंती समारोह के दौरान ही मिलता है। हर साल देश-विदेश से बड़ी तादाद में संत के अनुयायी जयंती पर मत्था टेकने यहां आते हैं।


 
CM yogi will visit golden palki who inaugrate by mayawati
sir gobardhan - फोटो : अमर उजाला


रविदास जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सीएम योगी 31 जनवरी को आने वाले हैं। इसके मद्देनजर सरकारी मशीनरी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए है।  वाराणसी  के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में जयंती पर्व पर यहां आए थे और रविदास मंदिर में मत्था टेका था। उन्होंने सोने की पालकी के दर्शन के साथ ही लंगर में प्रसाद ग्रहण किया था। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई राजनेता यहां आ चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi will visit golden palki who inaugrate by mayawati
sant ravidas temple - फोटो : अमर उजाला

130 किलो वजनी सोने की पालकी 2008 में यूरोप के अनुयायियों ने पंजाब के जालंधर में बनवाई थी। इसका अनावरण बसपा सुप्रीमो मायावती ने फरवरी 2008 में किया था। इस पालकी को साल में एक बार जयंती के दिन निकाला जाता है। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि पहला स्वर्ण कलश 1994 में संत गरीब दास ने संगत के सहयोग से चढ़ाया था।  2012 में 35 किलो का सोने का स्वर्ण दीपक बनवाया गया। इसमें अखंड ज्योति जल रही है। 

 
विज्ञापन
CM yogi will visit golden palki who inaugrate by mayawati
sir gobardhan - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास जन्मस्थली पर शुरू हुए लंगर में पांच दिनों तक दस लाख से अधिक लोगों के भोजन की तैयारी की गई है। पांच हजार से अधिक सेवादार व्यवस्था में लगाए गए हैं। अलग-अलग पंडालों में एक समय में 15 हजार से अधिक लोग एक साथ पंगत में बैठ सकते हैं। खाना तैयार करने के लिए पंजाब से पचास से अधिक हलवाई आए हैं। ट्रस्टी केएन सरोवा का कहना है कि पांच दिनों तक मेला क्षेत्र में कोई भूखा नहीं रहेगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed