फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM योगी के आदेश के खिलाफ उतरे अफसर, नीली बत्ती हटाने का किया विरोध

Sun, 23 Apr 2017 04:37 PM IST
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह Updated Sun, 23 Apr 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi blue beacon removal order opposed by officers
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

देश के बाद यूपी में नीली बत्ती हटाकर वीआईपी कल्चर को खत्म करने के सीएम योगी के आदेश के खिलाफ प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। सूबे के पीसीएस अधिकारियों ने प्रदेश के सरकार के इस आदेश के खिलाफ पत्र लिखकर अपना कड़ा विरोध जताया है। आगे की स्लाइड में जानें क्या कहना है अधिकारियों का और क्या है आदेश-

CM Yogi blue beacon removal order opposed by officers
संभल में एसडीएम की गाड़ी में लगी नीली बत्ती। - फोटो : amar ujala

वाराणसी के पीसीएस अधिकारियों ने उत्‍तर प्रदेश सिविल सेवा एसोसियेशन को लिखे पत्र में इस आदेश की व्यवहारिकता पर सवाल उठाए हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इमरजेंसी के अतिरिक्त सभी सरकारी अधिकारियों को सरकारी गाड़ी पर नीली बत्ती लगाने से विरत कर दिया गया है।

CM Yogi blue beacon removal order opposed by officers
red beacon - फोटो : AmarUjala

अधि‌कारियों ने कहना है कि उत्तर प्रदेश के राजस्व अधिकारी आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी का दायित्व निभाते हैं। यह सड़क और राजमार्ग मंत्रालय के ड्राफ्ट नियम द्वारा आपात कालीन सेवाओं में रखा गया है। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों पर संपूर्ण क्षेत्र में कानून व्यवस्‍था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है, जिसके कारण राजस्व अधि‌कारियों को 24 घंटे क्षेत्र में धरना, आपदा, प्रदर्शन, आंदोलन, दंगे एवं शांति भंग की स्थितियों में दिन रात भ्रमण कर पुलिस अधिकारियों के साथ काम करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi blue beacon removal order opposed by officers
pcs officer letter - फोटो : अमर उजाला

अधि‌कारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में बिना नीली बत्ती के ऐसे संवेदनशील स्‍थानों ड्यूटी के दौरान समय से न पहुंच पाने के कारण स्थितियां नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं। इसके अलावा प्रोटोकॉल एवं अतिक्रमण हटाने, विभिन्न प्रकार औचक निरीक्षण एवं अवैध कब्जों को हटाने के समय पुलिस और अन्य विभाग मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में काम करते हैं। ऐसे में बिना नीली बत्ती के भीड़ पर काबू पाना एवं विभिन्न निरीक्षणों का नेतृत्व करना अत्यंत कठिन हो जाएगा।

विज्ञापन
CM Yogi blue beacon removal order opposed by officers
बुंदेलखंड में सीएम योगी आदित्यनाथ

अधिकारियों ने कहा कि कानून और व्यवस्‍था स्‍थापित करने एवं प्रशासन को सुचारु रुप से चलाने , समयबद्ध और त्वरित कार्रवाई के लिए नीली बत्ती अत्यंत आवश्यक है। इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में वाराणसी के नगर आयुक्त एसपी शाही, एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त राजेंद्र सिंह सेंगर समेत सभी आला पीसीएस अफसर शामिल हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed