मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय वाराणसी सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद शनिवार की देर शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। दर्शन-पूजन के पश्चात उन्होंने निर्माण कार्यों को देखा। निर्देश देते हुए कहा कि बाबा श्री काशी विश्वनाथ का धाम भव्य होगा।
पत्थरों के निर्माण को मुख्यमंत्री ने देखा, बोले- भव्य होगा बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर परिसर के चारों ओर हो रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। रानी भवानी उत्तरी प्रवेश द्वार पर चुनार के लाल बलुआ पत्थरों को तराश कर बनाए जा रहे नए प्रदक्षिणा मार्ग और भव्य प्रवेश द्वार के डिजाइन को देखा। मुख्यमंत्री ने इसे श्री बाबा विश्वनाथ की कृपा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना को साकार बताया।
मुख्यमंत्री मणिकर्णिका घाट पर बने रैंप से होते हुए जलासेन और ललिता घाट पर गए। उन्होंने जेट्टी के निर्माण कार्य के बारे जानकारी ली। सीएम ने मां गंगा को प्रणाम करते हुए आचमन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर गुणवत्तापूर्वक पूरे कराए जाएं।
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को देखने के लिए गंगा तट तक गए। साथ ही मंदिर चौक, मुमुक्षु भवन, सिटी म्यूजियम, वाराणसी गैलरी सहित कई निर्माण के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि भवनों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। बारिश के पश्चात जेट्टी का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुनील वर्मा ने बताया कि जलासेन घाट पर बने पुराने निर्माण को संरक्षित किया जाएगा। साथ ही गोयनका लाइब्रेरी को भी संरक्षण करने की योजना बनाई गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी मंदिरों पुरानी धरोहरों को संरक्षित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल, ओएसडी उमेश सिंह, एसडीएम विनोद सिंह, अपर मुख्यकार्यपालक अधिकारी निखिलेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने दिसंबर तक पूरा होने वाले रूद्राक्ष कंवेंशन सेंटर की प्रगति पूछी
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम मुख्यालय परिसर में बन रहे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष के निर्माण की प्रगति पूछी। अधिकारियों ने बताया कि रुद्राक्ष का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। तय वक्त पर पूरा हो जाएगा। यह सेंटर अंतरराष्ट्रीय मानकों पर बन रहा है। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर इसी वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा। जिसका रखरखाव नगर निगम करेगा। यह काशी आने वाले पर्यटकों के लिए एक विश्वस्तरीय टेक्नालॉजी का दर्शनीय भवन होगा।