{"_id":"5b16a7394f1c1bf26e8b653c","slug":"cm-yogi-adityanath-birthday-celebration-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया गया CM योगी का जन्मदिन, तस्वीरों में देखें कार्यक्रमों के आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया गया CM योगी का जन्मदिन, तस्वीरों में देखें कार्यक्रमों के आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को 46वां जन्मदिन मनाया गया। पूर्वांचल में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सीएम योगी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
cm yogi birthday
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानंद राय की ओर से कप्तानगंज मंडल के जेहरा पिपरी में पौधरोपण ग्राम प्रधान सर्वेश राय के नेतृत्व में किया गया। सहजानंद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। पौधरोपण किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
cm yogi birthday
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जिले में हिन्दू युवा वाहिनी के संरक्षक हरिवंश मिश्र के नेतृत्व में नगर के अंबेडकर पार्क में केक काटकर मनाया। हरिवंश मिश्रा ने कहा योगी आदित्यनाथ महाराज हिन्दू संस्कृति के रक्षक हैं। इन्होंने सदैव हिन्दुओं पर होने वाले प्रहार को रोकने का काम किया है। आज भी बतौर सीएम वे इसके लिए कटिबद्ध है। आज उनके मुख्यमंत्रित्व काल में पूरा उत्तर प्रदेश विकासशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi birthday
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पंकज सिंह व जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री के दीर्घायु के लिए कार्यकर्ताओं ने रामपुर स्थित गायत्री मंदिर में हवन पूजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। उधर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस पर एससी कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया और हरपुर दलित बस्ती में मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन
cm yogi birthday
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अन्य एक कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 46 वें जन्म दिवस पर बैरिया ब्लॉक के प्रभारी मनमोहन तिवारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाराज जी के दीर्घायु के लिए मां काली मंदिर मधुबनी में महायज्ञ का आयोजन किया गया और कार्यकर्ताओं ने पूजन कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।