फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम के दौरे में सीएम नहीं छोड़ना चाहते कोई कसर, देर रात किया काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का निरीक्षण

Tue, 11 Feb 2020 01:38 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 11 Feb 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
CM does not want to leave any money in PM's tour, inspecting Kashi Vishwanath Corridor late at night
बाबा विश्वनाथ को हाथ जोड़कर नमन करते सीएम योगी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 फरवरी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तैयारी की वास्तविक स्थिति की अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीएम मोदी के दौरे के समय सबकुछ परफेक्ट रहे इससे खुद को मुतमइन करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए।



रात में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे और श्रृंगार एवं भोग आरती में शामिल हुए। बाबा दरबार पहुंचे सीएम योगी ने दंडवत प्रणाम कर श्रृंगार भोग आरती का समय था। इसलिए बाहर से ही हाथ जोड़कर आरती देखी और द्वार से ही दर्शन किया। मन्दिर के तरफ से अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने कॉरिडोर क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने पीएसपी कंपनी द्वारा किये जा रहे पाइलिंग कार्य और अन्य निर्माण कार्य को देखा। मुख्यमंत्री ने कंपनी के अधिकारियों से कहा कि समय से गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराएं।

 

CM does not want to leave any money in PM's tour, inspecting Kashi Vishwanath Corridor late at night
काशी विश्वनाथ कारीडोर के निरीक्षण के दौरान दिश-निर्देश देते सीएम - फोटो : amar ujala

इस दौरान मुख्यमंत्री गंगा घाट तक गए और कंसल्टेंट कंपनी एचसीपी के कर्मी से होने वाले निर्माण की डिजाइन के बारे जानकारी ली। उन्होंने घरों से निकले मंदिरों को देखा और उनका भव्य निर्माण कराने को कहा। इसके उपरांत सीएम 10:27 बजे मंदिर से रवाना हो गए।

इस दौरान सतुआ बाबा संतोष दास, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, मंत्री आशुतोष टंडन, अवनीश अवस्थी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशल राज शर्मा, मुख्य कार्यपालक विशाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर विनोद सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश मिश्रा और तहसीलदार विनय कुमार उपस्थित रहे।

CM does not want to leave any money in PM's tour, inspecting Kashi Vishwanath Corridor late at night
काशी विश्वनाथ कारीडोर के निरीक्षण के दौरान जाते सीएम - फोटो : amar ujala

इसके बाद पीएम के दौरे की तैयारी की समीक्षा को लेकर हाईप्रोफाइल बैठक में हर बिंदु का जायजा खुद सीएम योगी ने लिया। बैठक में कमिश्नर, डीएम सहित पुलिस विभाग सहित सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने हर बिंदु की बेहद बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को सबकुछ बेहतर रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। वे मंगलवार को लखनऊ लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM does not want to leave any money in PM's tour, inspecting Kashi Vishwanath Corridor late at night
काशी विश्वनाथ कारीडोर के नक्शे से जांचते सीएम - फोटो : Amar Ujala

उधर, प्रधानमंत्री कार्यालय ने परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की अंतिम सूची प्रशासन को भेजी है। इसके अलावा जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
CM does not want to leave any money in PM's tour, inspecting Kashi Vishwanath Corridor late at night
काशी विश्वनाथ कारीडोर के निरीक्षण के दौरान जाते सीएम - फोटो : Amar Ujala

इससे पूर्व चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय राजनीति में अंत्योदय की अवधारणा प्रस्तुत करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की यह पुण्यस्थली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed