{"_id":"5e40f8e48ebc3ee5a36f188b","slug":"sex-racket-case-girl-jumping-from-roof-of-three-storey-house-after-police-raid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट में पकड़ी गई तो घरवालों को क्या मुंह दिखाऊंगी? इस डर से कांपी युवती और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट में पकड़ी गई तो घरवालों को क्या मुंह दिखाऊंगी? इस डर से कांपी युवती और...
Mon, 10 Feb 2020 04:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Feb 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार की सूचना पर रविवार की रात पुलिस ने छापा मारा। कॉलोनी के लोगों के मकान घेरने और गिरफ्तारी के डर से एक युवती तीन मंजिला मकान की छत से छलांग दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से तीन युवकों और दो युवतियों को कैंट थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जांच करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
उधर, युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। कैंट थाना अंतर्गत पहड़िया क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी स्थित तीन मंजिला मकान के मालिक बाहर रहते हैं। मकान में कई किरायेदार रहते हैं। कॉलोनी के लोगों के अनुसार मकान में आने-जाने वाले युवक-युवतियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती थी।
जांच करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से रविवार की रात सूचना पुलिस को दी गई और मकान को कॉलोनी के लोगों ने घेर लिया। सूचना के आधार पर यूपी 112 के पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसी बीच मकान के अंदर मौजूद युवक और युवतियों में से एक युवती छत पर जाकर छलांग लगा दी। छत से कूदने वाली युवती बगल के प्लाट में गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पीआरवी के पुलिस कर्मी मौके पर गए थे। इसी बीच एक युवती छत से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई। सीओ कैंट और इंस्पेक्टर कैंट युवती की शिनाख्त कराने के साथ ही घटना की पड़ताल कर रहे हैं। हम नहीं जानते कुछ, लोग मारने लगे और पुलिस पकड़ ली मकान से हिरासत में लिया गया एक युवक सिकरौल भोजूबीर का निवासी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दो अन्य युवक सारनाथ क्षेत्र के सोनातलाब के रहने वाले हैं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह ऐसे ही मकान में आए थे। इसी बीच क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें दौड़ा कर मारा-पीटा। युवती छत से कैसे गिरी, इसके बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है। तीनों मकान में क्यों आए थे, इस संबंध में वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। फिलहाल पुलिस कैंट थाने में तीनों से पूछताछ कर रही है।