फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pay scale of outsourced employees increased; received demo cheque.

Mirzapur News: आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का बढ़ा वेतनमान, मिला डेमो चेक

Thu, 03 Sep 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Pay scale of outsourced employees increased; received demo cheque.
विकास भवन में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को बढ़े वेतन का डेमो चेक प्रदान करते जनप्रतिनि​धिगण, सोश
- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
विज्ञापन

मिर्जापुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को नगर पालिका परिषद के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के बढ़े वेतन का डेमो चेक दिया गया। साथ ही श्रम विभाग की ओर से भी श्रम सम्मान योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों व श्रमिकों की बेटियों के शिक्षा, विवाह आदि के लिए देय धनराशि का डेमो चेक दिया गया। इस अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूपीएसओएस पोर्टल, वेबसाइट व लोगो का अनावरण करने के साथ ही आउटसोर्स कार्मिकों को डेमो चेक का भी वितरण किया गया। पथरहिया के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी व सीडीओ विशाल कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर विकास भवन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर विधायक ने कहा कि आज का दिन प्रदेश व जनपद के लाखों आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण व खुशहाली का दिन है। मड़िहान विधायक ने कहा कि आउटसोर्स कार्मिकों के लिए इस नई व्यवस्था के अन्तर्गत अब न्यूनतम वेतनमान/मानदेय 30000 दिए जाने की व्यवस्था की गई है। संचालन राजेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम रमाशंकर सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जी लाल सहित अन्य अधिकारी व आउटसोर्स के कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed